बिहार में सहकारिता विभाग में भर्ती, सैलरी होगी 30000 से ज्यादा

Published by : Ravi Mallick Updated At : 19 Oct 2025 7:50 PM

विज्ञापन

Bihar Sarkari Naukri 2025: सरकारी नौकरी कर रहे युवा की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बिहार में ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. इस भर्ती के माध्यम से 1400 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी. इस कड़ी में बिहार के सहकारिता विभाग में ऑडिटर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है.

विज्ञापन

Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है. बिहार सरकार ने कई विभागों में भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है. इनमें सबसे खास भर्ती सहकारिता विभाग (Cooperative Department) में ऑडिटर (Auditor) के पदों पर निकली है. इस भर्ती के माध्यम से 198 रिक्त पदों को भरा जाएगा.

इस भर्ती (Bihar Sarkari Naukri 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है. पहले आवेदन की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2025 तय की गई थी, लेकिन अब उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इसे 21 नवंबर 2025 तक बढ़ा दिया गया है. जिन उम्मीदवारों ने अब तक फॉर्म नहीं भरा है, वे अब भी आवेदन कर सकते हैं.

Bihar Sarkari Naukri 2025: ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • वहां “Bihar Cooperative Department Auditor Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें.
  • सभी जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें.
  • अंत में फॉर्म का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.

BSSC 4th Graduates Level Recruitment 2025 Apply Online

BSSC 4th Graduates Leve Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

ऑडिटर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या बीकॉम (BCom) की डिग्री होना जरूरी है. यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार मौका है जो सरकारी सेवा में करियर बनाना चाहते हैं. इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 5 के तहत सैलरी मिलेगी. इसमें बेसिक सैलरी 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक होती है. ऐसे में इन हैंड सैलरी 30,000 रुपये से अधिक होगी.

वैकेंसी डिटेल्स

बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से निकली वैकेंसी (Bihar Sarkari Naukri 2025) में सहकारिता विभाग में 198 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें जनरल कैटेगरी के 148 पदों पर, ओबीसी के 8 पदों, EWS के 20 पदों पर, एससी एससटी के 9 और 2 पदों पर भर्तियां होंगी. वहीं, बीसी वर्ग में 9 पदों पर भर्तियां होंगी. बीसी महिला वर्ग में 2 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.

यह भी पढ़ें: सरकारी कंपनी में 600 पदों पर वैकेंसी, सैलरी होगी 29000 से शुरू

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन