बिहार में स्टेनोग्राफर की बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 80000 से ज्यादा

Author :Ravi Mallick
Published by :Ravi Mallick
Updated at :21 Sep 2025 12:21 PM
विज्ञापन
Bihar Sarkari Naukri 2025

Bihar Sarkari Naukri 2025 (सांकेतिक फोटो)

Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) की तरफ से स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 432 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 2025 से शुरू होने वाली है.

विज्ञापन

Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार में स्टेनोग्राफर के कुल 432 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को BSSC की ऑफिशियल वेबसाइट- bssc.bihar.gov.in पर भी जाना होगा. इस वैकेंसी के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू होगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 3 नवंबर 2025 तक का समय मिलेगा.

Bihar Sarkari Naukri 2025: ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले BSSC की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए “Stenographer Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन पेज पर जाकर अपनी बेसिक जानकारी भरें और लॉगिन आईडी बनाएं.
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन पत्र को सही-सही जानकारी के साथ भरें.
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट्स और फोटो/सिग्नेचर अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

BSSC Stenographer Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ ही हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में टाइपिंग स्पीड अच्छी होनी चाहिए. स्टेनोग्राफर पद के लिए शॉर्टहैंड और कंप्यूटर की जानकारी भी आवश्यक मानी जाएगी. जो उम्मीदवार इन योग्यताओं को पूरा करते हैं, वे आवेदन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं.

BSSC Stenographer Salary: कितनी होगी सैलरी?

इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 4 के तहत वेतन मिलेगा. इसमें न्यूनतम सैलरी 25,500 रुपये प्रति माह और अधिकतम 81,100 रुपये प्रति माह तक हो सकती है. इसके साथ ही सरकारी नौकरी से मिलने वाले अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें.

यह भी पढ़ें: बैंक में बनना है Clerk और PO, आज ही करें अप्लाई, 13294 पदों पर निकली भर्ती 

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन