बिहार में बनना है CHO, नोट कर लें जरूरी Documents की लिस्ट, नहीं मिलेगी कोई छूट
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 12 Aug 2025 12:31 PM
Bihar CHO Documents Verification
Bihar CHO Documents Verification: बिहार कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है. वहीं अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की बारी है. 11 अगस्त से दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया शुरू होगी. आइए, जानते हैं कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी.
Bihar CHO Documents Verification: बिहार कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है. 11 अगस्त से डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. लेकिन बहुत से कैंडिडेट्स को समझ नहीं आ रहा है कि कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स की जरूरत है. आइए, जानते हैं कि बिहार कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता है. राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार (SHSB) ने आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया है. परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.
Bihar CHO Important Documents: देखें जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट
- 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग या जीएनएम का सर्टिफिकेट और मार्कशीट
- कम्युनिटी हेल्थ (सीसीएच) में सर्टिफिकेट
- निवास प्रमाण पत्र: यदि आप बिहार के निवासी हैं, तो आपको अपना डोमिसाइल सर्टिफिकेट (निवास प्रमाण पत्र) जमा करना होगा
- जाति प्रमाण पत्र: यदि आप आरक्षित श्रेणी से हैं, तो आपको अपनी जाति का प्रमाण पत्र जमा करना होगा
- साथ ही फोटो, हस्ताक्षर आदि
Bihar CHO Exam Date 2025: कब हुई थी लिखित परीक्षा?
बिहार कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर परीक्षा बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति (SHSB) की ओर से आयोजित की गई थी. इस परीक्षा का आयोजन 10 जुलाई 2025 को किया गया था. वहीं अब परिणाम जारी कर दिया गया है. जारी रिजल्ट के अनुसार, कुल 5272 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है.
Bihar CHO Vacancy Details: इतने पदों पर होगी भर्ती
बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति (SHSB) की ओर से करीब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 4500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मई से शुरू की गई थी. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 मई 2025 थी.
यह भी पढ़ें- महिलाओं के लिए 9000 से अधिक पदों पर भर्ती, 43 वर्ष वाले भी कर सकते हैं आवेदन, सैलरी के साथ सुविधा भी
यह भी पढ़ें- GATE Exam 2026 Syllabus: गेट परीक्षा देने वालों के लिए बड़ी खबर, सिलेबस में हुआ बदलाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










