GATE Exam 2026 Syllabus: गेट परीक्षा देने वालों के लिए बड़ी खबर, सिलेबस में हुआ बदलाव
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 11 Aug 2025 12:19 PM
GATE Exam 2026 Syllabus
GATE Exam 2026 Syllabus New Changes: इस बार गेट परीक्षा का आयोजन आईआईटी गुवाहाटी की ओर से किया जा रहा है. वहीं सिलेबस में बदलाव किया जा रहा है. गेट परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया गया है. परीक्षा कब है, पैटर्न और मार्किंग स्कीम आदि जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.
GATE Exam 2026 Syllabus New Changes: बीटेक करने वाले बहुत से छात्र मास्टर्स कोर्स में दाखिला लेने या रिसर्च कार्य में जाने के लिए गेट की तैयारी करते हैं. अगर आप भी इन लोगों में से हैं जो गेट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. 2026 की गेट परीक्षा फरवरी महीने में होगी. इस बार गेट परीक्षा का आयोजन आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) की ओर से किया जा रहा है. आईआईटी गुवाहाटी ने गेट परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया है.
GATE 2026 Exam Date: कब है परीक्षा?
गेट 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को होगी (GATE 2026 Exam Date). वहीं परीक्षा का परिणाम 19 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा. यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गेट परीक्षा का स्कोर 3 सालों तक वैलिड रहेगा. गेट 2026 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 अगस्त 2025 से शुरू होगी. बिना लेट फीस के 25 सितंबर 2025 तक आवेदन किया जा सकेगा.
गेट परीक्षा महत्वपूर्ण डेट्स
- परीक्षा तिथियां: 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026
- परिणाम जारी: 19 मार्च 2026
- स्कोर वैलिडिटी: 3 साल तक मान्य
- रजिस्ट्रेशन शुरू: 25 अगस्त 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि (बिना लेट फीस): 25 सितंबर 2025
GATE Exam 2026 Syllabus New Changes: सिलबेस में हुआ बड़ा बदलाव
गेट परीक्षा के सिलेबस (GATE 2026 Syllabus) में इस बार एक बड़ा बदलाव किया गया है. अगले साल की परीक्षा के लिए इंजीनियरिंग साइंस के पेपर में ‘एनर्जी साइंस’ का नया सेक्शन जोड़ा गया है. परीक्षा कुल 30 पेपर के लिए होगी. उम्मीदवार ज्यादा-से-ज्यादा दो पेपर चुन सकते हैं.
GATE Exam 2026 Pattern: परीक्षा का पैटर्न
गेट परीक्षा कुल 100 के लिए आयोजित की जाएगी. इसका पेपर अंग्रेजी भाषा में रहेगा.
- जनरल एप्टीट्यूड (GA): सभी पेपर्स में 15 अंक
- बाकी पेपर: विषय-विशेष के लिए 85 अंक
GATE 2026 Marking Scheme: गेट मार्किंग स्कीम
- सही उत्तर के लिए 1 या 2 अंक मिलेंगे (प्रश्न के अनुसार)
- 1 अंक वाले गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी
- 2 अंक वाले गलत उत्तर पर 2/3 मार्क्स काटे जाएंगे
यह भी पढ़ें- एक साथ कैसे निकाले GATE और UPSC, दोनों Tough Exam के लिए काम आएंगे ये टिप्स
यह भी पढ़ें- UPSC Time Management Tips: सोशल मीडिया है सबसे बड़ा दुश्मन, जानें एक्सपर्ट का Formula, तैयारी में मिलेगी मदद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










