Bank Jobs: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 172 पदों पर भर्ती, मिलेगी शानदार सैलरी

Updated:
विज्ञापन
Bank Jobs Vacancy

Bank Jobs Vacancy

Bank Jobs: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने स्नातक और परास्नातक उम्मीदवारों के लिए 172 पदों पर भर्ती जारी की है. यह भर्ती स्केल II, III, IV, V, VI और VII अधिकारी के पदों पर की जाएगी। भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी नीचे दी गई है.

विज्ञापन

Bank Jobs: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने स्केल II, III, IV, V, VI और VII अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. जो उम्मीदवार बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है. इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 17 फरवरी तक बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

क्या है योग्यता ?

  • इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित पद के अनुसार ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग डिग्री या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
  • अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
  • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

कैसा है सिलेक्शन की प्रक्रिया ?

चयन प्रक्रिया व्यक्तिगत इंटरव्यु के माध्यम से की जाएगी. बैंक उम्मीदवारों की योग्यता, उपयुक्तता और अनुभव के आधार पर आवेदनों की प्रारंभिक जांच कर शॉर्टलिस्ट कर सकता है. अंतिम चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार/चर्चा में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा. व्यक्तिगत साक्षात्कार 100 अंकों का होगा, जिसमें पास करने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 50 अंक (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 45 अंक) प्राप्त करने होंगे. बैंक को प्राप्त आवेदनों की संख्या के आधार पर चयन प्रक्रिया में बदलाव करने का अधिकार सुरक्षित है.

कैसे करें आवेदन ?

  • सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाएं.
  • वेबसाइट के होम पेज पर “करेंट ओपनिंग” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद, भर्ती से संबंधित “Application Link” पर क्लिक करें.
  • अब, वेबसाइट पर पंजीकरण के लिए आवश्यक जानकारी दर्ज करें.
  • पंजीकरण के बाद, लॉग इन करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें.
  • अंत में, निर्धारित शुल्क जमा करें और पूरा भरा हुआ फॉर्म सबमिट कर दें.

Also Read: BSEB Board Exam 2025: नकल रोकने के लिए बिहार बोर्ड सख्त, जूते-मोजे पहनकर परीक्षा देना मना

Also Read: Success Story: IAS दूल्हा और IPS दुल्हन ने वेलेंटाइन डे पर मंदिर में लिए थे सात फेरे, दिलचस्प है इनकी सफलता की कहानी

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola