55 वर्ष में भी बन सकते हैं आर्मी स्कूल के शिक्षक, जल्दी करें आवेदन
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 16 Aug 2025 11:31 AM
Army School Teacher Vacancy 2025
Army School Teacher Vacancy 2025: आर्मी स्कूल में पीजीटी, टीजीटी व पीआरटी शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकाली गई थी. आज यानी कि 16 अगस्त को इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख है. न्यूनतम 40 वर्ष और अधिकतम 55 वर्ष वाले कैंडिडेट्स भी कर सकते हैं आवेदन. देखें अन्य डिटेल-
Army School Teacher Vacancy 2025: आर्मी स्कूल में शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. आर्मी स्कूल में पीजीटी, टीजीटी व पीआरटी शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकाली गई थी. आज यानी कि 16 अगस्त को इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख है. ये भर्ती देशभर के आर्मी स्कूलों के लिए आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) की ओर से निकाली गई है.
Army School Teacher Vacancy 2025 Last Date: 24 तक करें फॉर्म में सुधार
आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 अगस्त 2025 है. वहीं फॉर्म में सुधार करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 22 अगस्त से 24 अगस्त 2025 तक समय है. ऐसे कैंडिडेट्स जो आर्मी स्कूल की इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे AWES की आधिकारिक वेबसाइट awesindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
कब होगी परीक्षा?
कितने पदों के लिए ये वैकेंसी निकाली गई है, अभी इस बात की सूचना नहीं दी गई है. परीक्षा 20 और 21 सितंबर को आयोजित की जाएगी. वहीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 8 सितंबर 2025 को जारी किया जाएगा.
Army School Teacher Vacancy 2025 Eligibility: होनी चाहिए ये डिग्री
विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है.
- PGT और TGT- NCERT से संबंधित विषय में दो वर्षीय इंटीग्रेटेड MA या MSc कोर्स होना चाहिए. साथ ही संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री और बीएड या एमएड डिग्री होनी चाहिए.
- कंप्यूटर साइंस के पदों पर बीई/बीटेक (कंप्यूटर साइंस या आईटी), MSc (कंप्यूटर साइंस), एमसीए या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए.
Army School Teacher Vacancy 2025 Age Limit: देखें आयु सीमा
आर्मी स्कूल में शिक्षक बनने के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 40 वर्ष और अधिकतम आयु 55 वर्ष होनी चाहिए. आवेदन करने से पहले आयु सीमा देख लें.
Army School Teacher Vacancy 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क
इस भर्ती के तहत आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के रूप में 385 रुपये जमा करना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यमों से होगा.
यह भी पढ़ें- High Salary चाहिए तो 12वीं के बाद करें ये 3 कोर्स, देखें नौकरी के अवसर
यह भी पढ़ें- न इंजीनियरिंग की डिग्री, न आईआईटी से की पढ़ाई, कमा रही हैं Microsoft में लाखों रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










