Army Agniveer Bharti Rally: कल से शुरू होगी अग्निवीर की भर्ती, ये डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी

Updated:
विज्ञापन
Army Agniveer Bharti Rally

Army Agniveer भर्ती (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Army Agniveer Bharti Rally: अग्निवीर की भर्ती रैली कल से यानी कि 8 नवंबर 2025 से शुरू होने वाली है. इस भर्ती रैली के लिए तैयारियां कर ली गई हैं. सभी कैंडिडेट्स डॉक्यूमेंट्स (Documents) के साथ पहुंचें. अगर आप भी इस भर्ती रैली (Bharti Rally) में शामिल होने वाले हैं तो यहां देखें सभी डिटेल.

विज्ञापन

Army Agniveer Bharti Rally: वाराणसी छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में होने वाली अग्निवीर की भर्ती रैली कल से यानी कि 8 नवंबर 2025 से शुरू होने वाली है. इस भर्ती रैली के लिए तैयारियां कर ली गई हैं. ये भर्ती 8 नवंबर 2025 से शुरू होगी और 21 नवंबर 2025 तक चलेगी. हालांकि, इस भर्ती के लिए सभी कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट्स के साथ पहुंचना होगा. इसमें कुल 1028 उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं. 

Army Agniveer Bharti Rally: 12-2 बजे तक पहुंचें 

सभी कैंडिडेट्स अग्नीवीर भर्ती रैली के लिए 12 बजे से 2 बजे के बीच अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ पहुंचें. डॉक्यूमेंट्स का पूरा होना जरूरी है. अन्यथा आप सेलेक्ट नहीं होंगे. 

Army Agniveer Bharti Rally: कौन हो सकता है शामिल? 

सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक ने मीडिया में ये जानकारी दी कि आजमगढ़, बलिया, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, मऊ, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र और वाराणसी के वे अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे, जो लिखित परीक्षा में पास हो गए हैं. इस बार रैली भर्ती में सभी कैंडिडेट्स को पद के अनुसार बुलाया जाएगा.

Army Agniveer Documents: कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी?

  • प्रवेश पत्र
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति-धर्म प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड और आधार कार्ड
  • विद्यालय, ग्राम प्रधान या नगर निगम से जारी चरित्र प्रमाण पत्र
  • अविवाहित प्रमाण पत्र

Army Agineveer Physical Test: चार कैटेगरी में होगी दौड़

इस बार अग्निवीर भर्ती के लिए 1600 मीटर की रेस की कैटेगरी को चार हिस्सों में बांट दिया गया है. अग्निवीर भर्ती में दौड़ के लिए अभ्यर्थियों को आधे मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा.

ग्रुप 1

अग्निवीरों की भर्ती के लिए होने वाले फिजिकल टेस्ट (Agniveer Physical Test) की बात करें तो ग्रुप-1 के तहत साढ़े 5 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी. इसके लिए 60 मार्क्स दिए जाएंगे. 10 पुल अप्स लगाने होंगे, जो 40 मार्क्स के होंगे.

ग्रुप 2

वहीं ग्रुप 2 में 5 मिनट 45 सेकेंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी. इसके लिए मार्क्स 48 दिए जाएंगे. 9 बार पुल अप्स लगाने के लिए 33 मार्क्स दिए जाएंगे.

ग्रुप 3

ग्रुप-3 के तहत 6 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी. इसके 36 मार्क्स होंगे. 8 बार पुल अप्स लगाने होंगे जिसके लिए 27 मार्क्स होंगे.

ग्रुप 4

6 मिनट में 15 सेकेंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी, जिसके लिए 24 मार्क्स होंगे. 7 बार पुल अप्स लगाने होंगे, जिसके लिए 21 मार्क्स होंगे. 6 बार पुल अप्स लगाने वाले को 16 मार्क्स मिलेंगे.

यह भी पढ़ें- बिहार के परिवहन विभाग में नौकरी पाने का मौका, 12वीं पास के लिए कंप्यूटर जॉब

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola