एम्स में प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 18 Sep 2025 3:04 PM
एम्स भर्ती (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
AIIMS Recruitment Last Date: एम्स ने जबरदस्त भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे पद भरे जाएंगे. आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक है. ऐसे में जल्द से जल्द से आवेदन कर लें. अप्लाई करने से पहले इस भर्ती के संबंध में
AIIMS Recruitment Last Date: एम्स बिलासपुर ने कुछ समय पहले प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली थी. अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो ज्यादा देर न करें, क्योंकि आवेदन की अंतिम तारीख अब नजदीक आ चुकी है. आवेदन करने से पहले सभी डिटेल्स देखें.
AIIMS Recruitment Last Date: इस तारीख तक करें आवेदन
एम्स बिलासपुर (AIIMS Bilaspur) की इस भर्ती के लिए काफी समय पहले से आवेदन किए जा रहे हैं. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 सितंबर 2025 है जबकि आवेदन की हार्ड कॉपी संस्थान को 29 सितंबर 2025 तक भेजनी होगी. खास बात यह है कि इस भर्ती में सेवानिवृत्त उम्मीदवार भी 70 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं.
AIIMS Recruitment Post Details: किन विभागों में होगी भर्ती
प्रोफेसर पदों के लिए: एनस्थीसिया, बायोकैमिस्ट्री, कार्डियोलॉजी, ईएनटी, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, साइकायाट्री, रेडियोथेरेपी और यूरोलॉजी.
एडिशनल प्रोफेसर पदों के लिए: कार्डियोलॉजी, ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी, रेडियोलॉजी, ऑप्थल्मोलॉजी और साइकायाट्री.
एसोसिएट व असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए: डर्मेटोलॉजी, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, जनरल मेडिसिन, ट्रॉमा एंड इमरजेंसी और रेडियोलॉजी.
AIIMS Recruitment Eligibility: योग्यता
उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में डिग्री और अनुभव होना अनिवार्य है. मेडिकल काउंसिल या NMC से पंजीकरण जरूरी है.
AIIMS Recruitment Age Limit: आयु सीमा
- प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर: अधिकतम 58 वर्ष
- डिप्युटेशन: 56 वर्ष
- रिटायर्ड उम्मीदवार: 70 वर्ष
- एसोसिएट व असिस्टेंट प्रोफेसर: अधिकतम 50 वर्ष
AIIMS Recruitment Salary: सैलरी
- प्रोफेसर: पे लेवल 14A (1,68,900रुपये – 2,20,400रुपये)
- एसोसिएट प्रोफेसर: लेवल 13A2
- असिस्टेंट प्रोफेसर: लेवल 12
यह भी पढ़ें- CISF की 1161 पदों पर भर्ती के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










