CISF की 1161 पदों पर भर्ती के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 18 Sep 2025 9:06 AM

विज्ञापन

सीआईएसएफ एडमिट कार्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर)

CISF Exam Admit Card 2025: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन के तहत पीएसटी पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड करें.

विज्ञापन

CISF Exam Admit Card 2025: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन के तहत पीएसटी पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. CISF में कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 1161 पदों पर भर्ती की जाएगी. 

CISF Recruitment Post Details: किन पदों के लिए निकली है भर्ती? 

  • ट्रेड कुक
  • नाई
  • दर्जी
  • धोबी
  • स्वीपर
  • इलेक्ट्रिशियन 

CISF Recruitment Selection Process: चयन प्रक्रिया 

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • ट्रेड टेस्ट
  • लिखित परीक्षा
  • मेडिकल टेस्ट

कहां से देखें एडमिट कार्ड? 

CISF कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड cisfrectt.cisf.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं. 

CISF Exam Admit Card Stpes To Check: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले CISF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. 
  • होमपेज पर “Recruitment” या “Current Openings” सेक्शन पर क्लिक करें. 
  • यहां “CISF Constable/Tradesman Admit Card 2025” का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें. 
  • अब नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी Registration ID / Roll Number और Date of Birth दर्ज करनी होगी. 
  • Captcha कोड भरें और “Submit” बटन दबाएं. 
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा. 
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें. 

यह भी पढ़ें- SBI Clerk Exam: परीक्षा के लिए हो जाएं पूरी तरह से तैयार, एडमिट कार्ड पर चेक कर लें ये डिटेल्स

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola