SBI Clerk Exam: परीक्षा के लिए हो जाएं पूरी तरह से तैयार, एडमिट कार्ड पर चेक कर लें ये डिटेल्स

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 18 Sep 2025 7:29 AM

विज्ञापन

एसबीआई क्लर्क एग्जाम (प्रतीकात्मक तस्वीर)

SBI Clerk Exam: स्टेट बैंक की क्लर्क परीक्षा 20, 21 और 27 सितंबर को आयोजित होगी. इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और रोल नंबर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी. परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि समय से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें.

विज्ञापन

SBI Clerk Exam 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की क्लर्क (Junior Associate) प्रीलिम्स परीक्षा 2025 20, 21 और 27 सितंबर को आयोजित होगी. इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और रोल नंबर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी. परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि समय से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें.

SBI Clerk Exam Dates: परीक्षा डेट्स

एसबीआई की क्लर्क भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 20, 21 और 27 सितंबर 2025 को किया जाएगा. क्लर्क परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा होगी. कुल 6,589 क्लर्क पदों पर नियुक्ति होगी.

एडमिट कार्ड पर चेक करें ये जानकारी

  • नाम
  • फोटो
  • परीक्षा केंद्र
  • रिपोर्टिंग समय
  • दिशा निर्देश

SBI Clerk Prelims Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट [sbi.co.in] पर जाएं.
  • होमपेज पर Careers/Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें.
  • वहां दिए गए लिंक “SBI Clerk (Junior Associate) Prelims Admit Card 2025” पर क्लिक करें.
  • नया लॉगिन पेज खुलेगा, जहाँ अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें.
  • कैप्चा कोड डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
  • अब एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और सुरक्षित रखने के लिए प्रिंट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- एसबीआई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी, 20 से शुरू है Exam

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola