AIIMS में निकली जबरदस्त भर्ती, 50 वर्ष के कैंडिडेट्स भी कर सकते हैं आवेदन

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 17 Jul 2025 11:24 AM

विज्ञापन

AIIMS Assistant Professor Recruitment 2025

AIIMS Assistant Professor Recruitment 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) राजकोट ने फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकाली है. अगर आप भी मेडिकल क्षेत्र में शिक्षक बनना चाहते हैं तो ये आपके लिए सुनहरा मौका है. इस भर्ती के तहत 50 वर्ष या उससे अधिक वाले कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकते हैं. भर्ती प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली है.

विज्ञापन

AIIMS Assistant Professor Recruitment 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) राजकोट ने फैकल्टी के 107 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत सिर्फ और सिर्फ शैक्षणिक पद भरे जाएंगे, जिनमें प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स एम्स राजकोट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. 

AIIMS Assistant Professor Recruitment Age Limit: आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले जान लें कि सभी पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है. प्रोफेसर व एडिशनल प्रोफेसर की अधिकतम आयु 58 वर्ष है और एसोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर की अधिकतम आयु 50 वर्ष है. आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट दी गई है. एससी/एसटी को 5 वर्ष की छूट और दिव्यांग कैंडिडेट्स को 10 वर्ष की छूट मिलेगी.

AIIMS Assistant Professor Recruitment Eligibility: नोट कर लें पात्रता 

इस भर्ती के तहत अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं. विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता यहां देखें- 

प्रोफेसर- एमडी, एमएस या एमडीएमस (साथ ही 14 साल का अनुभव) 

एडिशनल प्रोफेसर- पीजी (साथ ही 10 वर्ष का कार्य अनुभव) 

एसोसिएट प्रोफेसर- एमडी, एमएस या एमडीएस (साथ ही 6 वर्ष का शिक्षण में अनुभव) 

असिस्टेंट प्रोफेसर- संबंधित विषय में पीजी (3 वर्ष का कार्य अनुभव) 

AIIMS Assistant Professor Recruitment 2025 Salary: सैलरी 

एम्स राजकोट (AIIMS Rajkot) की इस भर्ती के तहत सभी पदों के लिए शानदार सैलरी निर्धारित की गई है. यहां देखें किस पद के लिए कितनी सैलरी (प्रति महीने) मिलेगी- 

प्रोफेसर- 1.68 लाख से 2.20 लाख रुपये 

एडिशनल प्रोफेसर- 1.48 लाख से 2.11 लाख रुपये 

एसोसिएट प्रोफेसर- 1.38 लाख से 2.09 लाख रुपये

असिस्टेंट प्रोफेसर- 1.01 लाख से 1.67 लाख रुपये

AIIMS Assistant Professor Recruitment Application Fees: आवेदन शुल्क 

सामान्य व ओबीसी उम्मीदवार – 3,540 रुपये

महिला उम्मीदवार- 1,180 रुपये

ईडब्ल्यूएस- 2,832 रुपये

SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवार- कोई आवेदन शुल्क नहीं 

एम्स राजकोट की आधिकारिक वेबसाइट का पता है, aiimsrajkot.edu.in 

यह भी पढ़ें- ये हैं यूपी के टॉप 5 इंजीनियरिंग कॉलेज, एक का तो पैकेज करोड़ों का, एडमिशन मिल गया तो लाइफ सेट

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola