जेएनयू छात्रसंघ का रिजल्ट घोषित, अदिति मिश्रा बनीं अध्यक्ष, सभी चार पदों पर यूनाइडेट लेफ्ट की जीत
Published by : Ravi Mallick Updated At : 06 Nov 2025 8:05 PM
JNUSU Election Results 2025: प्रेसिडेंट पद पर जीतने वाली अदिति मिश्रा की तस्वीर (Twitter)
JNUSU Election Results 2025: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के स्टूडेंट यूनियन चुनाव के नतीजे आ गए हैं और इस बार भी लेफ्ट यूनिटी ने चारों प्रमुख पदों पर शानदार जीत दर्ज की है. अध्यक्ष पद पर लेफ्ट गठबंधन की अदिति मिश्रा ने जीत हासिल की है.
JNUSU Election Results 2025: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) स्टूडेंट यूनियन चुनाव 2025 के नतीजे आ गए हैं. इस बार भी लेफ्ट यूनिटी ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित करते हुए चारों अहम पदों पर जीत दर्ज की है. कैंपस में लेफ्ट गंठबंधन समर्थक जश्न मना रहे हैं. लेफ्ट गठबंधन की अदिति मिश्रा ने प्रेसिडेंट पद पर बाजी मारी.
JNUSU Election Results 2025: प्रेसिडेंट पद पर अदिति मिश्रा की जीत
लेफ्ट गठबंधन की अदिति मिश्रा ने प्रेसिडेंट पद पर बाजी मारी. उन्हें 1,861 वोट मिले, जबकि ABVP के विकास पटेल को 1,447 वोट मिले. अदिति की जीत के साथ ही लेफ्ट यूनिटी ने JNU में एक बार फिर नेतृत्व संभाल लिया है. वाइस प्रेसिडेंट पद पर के लिए गोपिका ने शानदार जीत हासिल की. उन्हें 2,966 वोट मिले, जबकि ABVP की तान्या कुमारी को 1,730 वोट मिले.
JNUSU Election Results 2025 में गोपिका की जीत लेफ्ट की मजबूत पकड़ का बड़ा संकेत मानी जा रही है. कैंपस में गोपिका की जीत के बाद छात्रों ने नारों और जुलूसों के साथ जश्न मनाया. कई छात्रों ने इसे “विचारों की जीत” बताया, न कि सिर्फ एक संगठन की. यह नतीजा एक बार फिर साबित करता है कि JNU में छात्र राजनीति अब भी बहस, समानता और आज़ादी के मूल्यों पर टिकी हुई है.
सुनील यादव की जीत
जनरल सेक्रेटरी के पद पर कांटे का मुकाबला देखने को मिला. लेफ्ट के सुनील यादव ने 1,915 वोट हासिल कर ABVP के राजेश्वर कांत दुबे (1,841 वोट) को मामूली अंतर से हराया. लेफ्ट के दानिश अली ने जॉइंट सेक्रेटरी पद पर जीत हासिल करते हुए लेफ्ट यूनिटी की क्लीन स्वीप को पूरा किया. उन्हें 1,991 वोट मिले, जबकि ABVP के अनुज दमारा को 1,762 वोट ही मिले.
यह भी पढ़ें: इनकम टैक्स ट्रेनिंग के वक्त आया रिजल्ट, चमका ‘हुनर’ का टैलेंट, बन गईं IAS
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










