Jharkhand High Court Assistant Recruitment 2024: झारखंड हाई कोर्ट कर रहा है असिस्टेंट पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Mar 2024 7:00 AM
Jharkhand High Court Assistant Recruitment 2024
Jharkhand High Court Assistant Recruitment 2024: झारखंड हाई कोर्ट ने नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. हाईकोर्ट ने असिस्टेंट के पद पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2024 से शुरू हो चुकी है.
Jharkhand High Court Assistant Recruitment 2024: झारखंड उच्च न्यायालय, रांची द्वारा कुल असिस्टेंट के 55 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है. इन के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी 2024 से शुरू हो चुकी है. जो भी अभ्यर्थी स्नातक उत्तीर्ण हैं और उन्हें कंप्यूटर एवं टाइपिंग का ज्ञान है वे इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकेंगे.
UPPSC Staff Nurse Recruitment 2024: स्टाफ नर्स मेन्स परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
Jharkhand High Court Vacancy 2024:आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये जमा करना होगा. एससी, एसटी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 125 रुपये का भुगतान करना होगा. आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकता है.
Jharkhand High Court Assistant Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता: झारखंड एचसी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएट या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए और कंप्यूटर पर अच्छी टाइपिंग गति होनी चाहिए.
Jharkhand High Court Assistant Recruitment 2024: आयु-सीमा
आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जायेगी. आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2024 की जाएगी.
Jharkhand High Court Vacancy 2024: कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल
झारखंड हाई कोर्ट ने असिस्टेंट के कुल 55 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है. इसमें से 22 पद सामान्य के लिए, 6 पद ईडब्ल्यूएस के लिए, बीसी I के लिए- 4 पद, बीसी II के लिए- 4 पद, एससी के लिए 6 पद और एसटी वर्ग के लिए 14 पद आरक्षित हैं.
Jharkhand High Court Vacancy 2024: कैसे करें आवेदन
अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक साइट jharkhandhighcourt.nic.in पर जाएं
फिर उम्मीदवार होमपेज पर सम्बंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें
अब उम्मीदवार भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कर आवेदन पत्र भरें
इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें
अब उम्मीदवार आवेदन पत्र सबमिट करें
फिर उम्मीदवार फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंट अपने पास रख लें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










