International Day Of Happiness 2024 आज, ये है दुनिया का सबसे खुशहाल देश, जानें एशियन कंट्री में कौन है टॉप पर

Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Mar 2024 1:10 PM

विज्ञापन

International Day Of Happiness 2024

International Day Of Happiness 2024: 20 मार्च को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस (International Day of Happiness) के रूप में मनाया जाता है. आपको बता दें खुशियों के महत्व को समझते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 12 जुलाई 2012 को प्रसन्नता दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने का संकल्प लिया, इसके बाद 20 मार्च 2013 से इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

International Day Of Happiness 2024: दुनिया भर में हर साल आज यानी 20 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस (International Day of happiness) मनाया जाता है. अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस हर साल मनाए जाने का मुख्य कारण लोगों को इस तथ्य के बारे में समझना है कि विश्व में कितने ऐसे लोग है जो खुशियों की कमी के साथ अपना जीवन जी रहे हैं.

International Day Of Happiness 2024: अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस का इतिहास

आपको बता दें संयुक्त राष्ट्र साल 2013 से इस दिन को सेलिब्रेट कर रहा है, ताकि दुनिया भर में मौजूद लोगों की खुशी के महत्व को जाहिर किया जा सके. ये दिवस याद दिलाता है कि लोगों को किसी भी परिस्थिति में खुश रहना चाहिए. साल 2012 में संयुक्त राष्ट्र की आम सभा ने अपने प्रस्ताव के तहत 20 मार्च को मनाने का ऐलान किया था.

International Day Of Happiness 2024: अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस की थीम

इस वर्ष 2024 के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस (International Day of Happiness) की थीम ‘रीक्नेक्टिंग फॉर हैप्पीनेस बिल्डिंग रेसिलिएन्ट कम्यूनिटीज’ है. इस थीम का मकसद एक ऐसी कम्यूनिटी तैयार करना है, जो हर तरह की परेशानियों व दिक्कतों का सामना कर सकें औऱ खुश रहें.

World’s Happiest Countries 2024: जानें कौन सा देश है विश्व का सबसे खुशहाल देश

बुधवार को जारी संयुक्त राष्ट्र प्रायोजित वार्षिक विश्व खुशहाली रिपोर्ट के अनुसार, फिनलैंड ने एक बार फिर लगातार सातवें साल दुनिया के सबसे खुशहाल देश का खिताब अपने नाम किया है. शीर्ष रैंकिंग में नॉर्डिक देशों का दबदबा कायम है, डेनमार्क, आइसलैंड और स्वीडन फिनलैंड से काफी पीछे हैं. दूसरी ओर, सर्वेक्षण में शामिल 143 देशों की सूची में अफगानिस्तान सबसे नीचे बना हुआ है, जो 2020 में तालिबान के दोबारा सत्ता में आने के बाद से लगातार मानवीय संकटों का सामना कर रहा है.

International Day of Happiness पर जानें World Happiness Report में क्या है भारत का स्थान

2024 वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर लगातार दूसरे साल एशिया का सबसे खुशहाल देश है. अध्ययन के लिए सर्वेक्षण किए गए 143 स्थानों में से शहर-राज्य को 30वां स्थान मिला. खुशहाली सूचकांक में भारत पिछले साल की तरह ही 126वें स्थान पर है. वैवाहिक स्थिति, सामाजिक जुड़ाव और शारीरिक स्वास्थ्य जैसे कारक भी वृद्ध भारतीयों के बीच जीवन संतुष्टि को प्रभावित करते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola