IIIT रांची और NIAMT ने किया बड़ा गठजोड़, शिक्षा और रिसर्च में खुलेंगे नए मौके
Published by : Ravi Mallick Updated At : 12 Dec 2025 4:46 PM
IIIT Ranchi और NIAMT रांची के बीच MoU
IIIT Ranchi NIAMT: रांची के दो बड़े शिक्षण संस्थान IIIT रांची और NIAMT रांची ने मिलकर ऐसा कदम उठाया है जो आने वाले समय में छात्रों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होने वाला है. दोनों संस्थानों ने एक Memorandum of Understanding यानी MoU पर हस्ताक्षर किए हैं. इसका मकसद है शिक्षा, रिसर्च, नई तकनीक और इंडस्ट्री कनेक्शन को एक नई दिशा देना.
IIIT Ranchi NIAMT MoU: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी यानी IIIT रांची और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी यानी NIAMT रांची ने आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. दोनों संस्थानों ने शैक्षणिक और रिसर्च कामों को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण MoU पर साइन किए हैं. इसका मकसद एक ऐसा माहौल तैयार करना है जहां स्टूडेंट्स, फैकल्टी और रिसर्चर्स को बेहतर सीखने, समझने और काम करने के मौके मिल सकें.
IIIT Ranchi NIAMT MoU का क्या होगा फायदा?
इस MoU का सबसे बड़ा फायदा यह है कि दोनों संस्थान अब एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करेंगे. यानी स्टूडेंट्स से लेकर फैकल्टी तक सभी को नई तकनीकों, आधुनिक रिसर्च और उद्योग जगत से जुड़ने का मौका मिलेगा. इससे न सिर्फ उनकी स्किल बढ़ेगी बल्कि करियर के नए रास्ते भी खुलेंगे. खास बात यह है कि यह साझेदारी बिल्कुल प्रैक्टिकल तरीके से काम करेगी ताकि स्टूडेंट्स को सीधे उद्योगों से सीखने का मौका मिल सके.
वर्कशॉप और ट्रेनिंग प्रोग्राम
इस समझौते के तहत कई तरह की संयुक्त गतिविधियाँ होंगी. दोनों संस्थान मिलकर वर्कशॉप, शॉर्ट-टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम और सेमिनार आयोजित करेंगे. फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम भी शुरू होगा जिसमें दोनों संस्थानों के शिक्षक एक-दूसरे के यहां जाकर पढ़ाएंगे और ट्रेनिंग देंगे. इससे छात्रों को अलग-अलग विशेषज्ञों से सीखने का मौका मिलेगा. इसके साथ ही इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग प्रोग्राम भी आयोजित किए जाएंगे जिससे स्टूडेंट्स को असली उद्योगगत अनुभव मिलेगा.
AI, रोबोटिक्स पर खास फोकस
दोनों संस्थान उन क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान देंगे जो आज की टेक्नोलॉजी का भविष्य कहलाते हैं. जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और डेटा साइंस. इन विषयों पर संयुक्त रिसर्च की जाएगी. इसके अलावा दोनों संस्थान सरकारी और निजी कंपनियों द्वारा फंडेड रिसर्च प्रोजेक्ट्स के लिए भी साथ मिलकर आवेदन करेंगे. प्रोजेक्ट के नतीजे और पब्लिकेशन भी मिलकर तैयार किए जाएंगे.
डायरेक्टरों की राय
IIIT Ranchi के डायरेक्टर प्रो राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि यह साझेदारी छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए सीखने और रिसर्च का नया रास्ता खोलेगी. उनका मानना है कि इससे दोनों संस्थानों की शैक्षणिक क्षमता और रिसर्च स्ट्रेंथ और मजबूत होगी. NIAMT रांची के रजिस्ट्रार प्रो अरविंद पांडेय ने भी इस समझौते को भविष्य-उन्मुख फैसला बताया. यह MoU 5 दिसंबर 2025 को साइन हुआ.
यह भी पढ़ें: स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी! अब रिसर्च और इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










