HTET 2024 Registration: शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, दोबारा खुली आवेदन विंडो

HTET 2024 Registration
HTET 2024 Registration: HTET 2024 के लिए आवेदन का एक और मौका मिला है. 1 से 5 जून तक फॉर्म भर सकते हैं और 6-7 जून को करेक्शन किया जा सकता है. परीक्षा जुलाई मे�� होगी. इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें.
HTET 2024 Registration: हरियाणा में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने HTET 2024 के लिए आवेदन की विंडो एक बार फिर खोल दी है. जो उम्मीदवार पहले आवेदन से चूक गए थे, वे अब 1 जून से 5 जून 2025 तक bseh.org.in पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.
HTET 2024 परीक्षा की तारीखें
- 26 जुलाई 2025: लेवल-3 (PGT शिक्षक)
- 27 जुलाई 2025: लेवल-1 (PRT) और लेवल-2 (TGT)
आवेदन फॉर्म में करेक्शन का भी मौका
यदि कोई अभ्यर्थी आवेदन में गलती कर देता है, तो वह 6 और 7 जून 2025 को अपने फॉर्म में संशोधन कर सकता है. सुधार के लिए केवल उन्हीं उम्मीदवारों को अनुमति मिलेगी जिन्होंने 1 से 5 जून के बीच आवेदन किया हो.
आवेदन शुल्क (श्रेणी और लेवल के अनुसार)
| श्रेणी | एक लेवल | दो लेवल | तीनों लेवल |
|---|---|---|---|
| हरियाणा के SC/दिव्यांग | ₹500 | ₹900 | ₹1200 |
| अन्य श्रेणियाँ / बाहरी राज्य | ₹1000 | ₹1800 | ₹2400 |
आवेदन कैसे करें?
- वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
- “HTET 2024” लिंक पर क्लिक करें.
- रजिस्ट्रेशन कर फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें.
- शुल्क भरकर कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट लें.
Also Read: BPSC: 71वीं बीपीएससी परीक्षा का बिगुल बजा, 2 जून से आवेदन शुरू, जानें कितने पदों पर होगी नियुक्ति
Also Read: Success Story: IITian से TV एक्टर, Microsoft में भी नौकरी…फिर UPSC पास कर IPS अफसर बने अभय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










