नहीं है कोचिंग जाने की जरूरत, घर बैठे करें NEET UG की तैयारी, Gemini ऐप पर करें प्रैक्टिस

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 19 Apr 2026 10:19 AM

विज्ञापन

नीट यूजी

Google Gemini NEET UG Practice: NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए सही मार्गदर्शन और रेगुलर प्रैक्टिस बेहद जरूरी होता है. हालांकि, कोचिंग और टेस्ट सीरीज की फीस अक्सर काफी ज्यादा होती है. लेकिन गूगल Gemini ऐप से आप घर बैठे प्रैक्टिस कर सकते हैं.

विज्ञापन

Google Gemini NEET UG Practice: Google का AI प्लेटफॉर्म Gemini अब सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह छात्रों को मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस क्वेश्चन भी उपलब्ध करा रहा है. इससे छात्र अपनी तैयारी का आकलन कर सकते हैं और कमजोर टॉपिक्स पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं.

NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए सही गाइडेंस और लगातार प्रैक्टिस बेहद जरूरी होती है. कई बार कोचिंग या टेस्ट सीरीज महंगी होती है, ऐसे में Google का यह फ्री प्लेटफॉर्म छात्रों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

कैसे नीट स्टूडेंट्स को मदद करेगा ये ऐप

Gemini ऐप के जरिए छात्र NEET सिलेबस के अनुसार सवालों की प्रैक्टिस कर सकते हैं.

  • चैप्टर-वाइज क्वेश्चन मिलेंगे
  • डाउट क्लियर करने में मदद मिलेगी
  • समय-समय पर मॉक टेस्ट देकर तैयारी जांच सकते हैं

छात्रों के लिए क्या है फायदा?

  • फ्री में क्वालिटी प्रैक्टिस
  • AI बेस्ड पर्सनलाइज्ड लर्निंग
  • कहीं भी, कभी भी तैयारी का मौका


कैसे करें Gemini ऐप से NEET UG के लिए प्रैक्टिस?

  • अपने एंड्रॉइड फोन में Google Play Store खोलें और Gemini App डाउनलोड करें
  • ऐप ओपन करके अपने Google अकाउंट से लॉगिन करें
  • ऐप में जाकर लिखें या बोलें: “I want to take a NEET mock test”
  • इसके बाद AI आपको फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से जुड़े प्रश्न देगा
  • सभी सवाल हल करें और टेस्ट पूरा करें
  • लास्ट में Submit करें, आपका स्कोर तुरंत स्क्रीन पर दिख जाएगा

यह भी पढ़ें- OFSS Bihar 11th admission 2026: बिहार बोर्ड 11वीं में अप्लाई करने  की लास्ट डेट बढ़ी

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola