OFSS Bihar 11th admission 2026: बिहार बोर्ड 11वीं में अप्लाई करने  की लास्ट डेट बढ़ी

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 19 Apr 2026 10:06 AM

विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर

OFSS Bihar 11th admission 2026: ऐसे छात्र जिन्होंने 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा पास कर ली है, वे 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है.

विज्ञापन

OFSS Bihar 11th admission 2026: बिहार बोर्ड (BSEB) ने 11वीं (इंटर) एडमिशन 2026 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है. पहले जहां ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 18 अप्रैल 2026 तय की गई थी, अब इसे बढ़ाकर 25 अप्रैल 2026 कर दिया गया है. ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक OFSS पोर्टल पर आवेदन नहीं किया है, उनके पास अब एक और मौका है.

बोर्ड के इस फैसले से हजारों स्टूडेंट्स को फायदा मिलेगा, जो किसी कारणवश तय समय सीमा तक आवेदन नहीं कर पाए थे. छात्र अब OFSS (Online Facilitation System for Students) पोर्टल के जरिए 11वीं में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

कौन कर सकते हैं अप्लाई? 

ऐसे छात्र जिन्होंने 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा पास कर ली है, वे 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. बिहार बोर्ड के अलावा CBSE, ICSE और अन्य बोर्ड के स्टूडेंट्स भी OFSS पोर्टल के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं. 

कैसे करें अप्लाई? 

छात्रों को आवेदन करने के लिए ofssbihar.net वेबसाइट पर जाना होगा. यहां रजिस्ट्रेशन के बाद व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी, फिर पसंद के स्कूल/कॉलेज और स्ट्रीम (साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स) का चयन करना होगा. आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करना जरूरी है.

मेरिट के आधार पर होगा एडमिशन

11वीं में एडमिशन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा. बोर्ड द्वारा जारी लिस्ट में जिन छात्रों का नाम होगा, उन्हें निर्धारित समय में संबंधित स्कूल या कॉलेज में जाकर एडमिशन लेना होगा.

लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई

छात्र आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें और लास्ट डेट से पहले फॉर्म जमा कर दें. गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है. किसी भी ऑफिशियल जानकारी के लिए Ofss की ऑफिशियल वेबसाइट ofssbihar.net/Higher-Education/index.html पर नजर बनाए रखें. 

यह भी पढ़ें- CUET UG 2026: सीयूईटी के फॉर्म में सुधार करने का आज आखिरी मौका, जल्दी करें 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन