Cough Syrup की बोतल काली क्यों होती है? इसके पीछे छुपा है साइंस का कमाल!
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 11 Oct 2025 3:07 PM
Amazing Facts कफ सीरप की बोतल डार्क कलर की (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)
Why are medicine Bottles Are Brown or Black: लगभग हर कफ सीरप की बोतल काले या भूरे रंग की होती है. लेकिन क्या कभी आपने गौर किया है कि Cough Syrup की बोतल अक्सर काले या भूरे रंग की ही क्यों होती है. इसके पीछे मजेदार साइंस फैक्ट छुपा है. आइए, जानते हैं इस मजेदार सवाल का जवाब जानते हैं.
Amazing Facts Why are medicine Bottles Are Brown or Black: हमारे आसपास कई सारी चीजें ऐसी होती है, जिसके पीछे साइंस का रोल होता है. आज ऐसे ही एक अजीब लेकिन हैरान कर देने वाला साइंस से जुड़ा फैक्ट्स जानेंगे. अक्सर आप सर्दी खांसी होने पर खांसी की दवा यानी कि कफ सीरप (Cough Syrup) पीते हैं. लेकिन क्या कभी आपने गौर किया है कि Cough Syrup की बोतल अक्सर काले या भूरे रंग की ही क्यों होती है. आइए, आज Amazing Facts में इस मजेदार सवाल का जवाब जानते हैं.
कफ सीरप की बोतल का रंग काला या भूरा क्यों होता है?
लगभग हर कफ सीरप (Cough Syrup) की बोतल काले या भूरे रंग की होती है. चाहे आप किसी मेडिकल स्टोर (Medical Store) पर जाएं या डॉक्टर के क्लीनिक में दवाइयों की अलमारी देखें. आपको हर जगह कफ सीरप की बोतल काले या भूरे रंग की मिलेगी. लगभग हर लिक्विड मेडिसिन (Liquid Medicine) की बोतल गहरे रंग की ही दिखाई देती है. लेकिन क्या कभी आपने दिमाग पर जोर देकर सोचा कि आखिर ऐसा क्यों है? क्या यह सिर्फ दिखने के लिए होता है या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण (Scientific Reason) है? आइए, जानते हैं.
जानिए इससे जुड़ा साइंस फैक्ट
कफ सीरप और टॉनिक में ऐसे तत्व होते हैं जो रोशनी और ऑक्सीजन के प्रति संवेदनशील होते हैं. भूरी और काली बोतलें इन तत्वों को धूप से बचाकर उनकी लाइफ बढ़ाती हैं. ये बोतलें सुरक्षित पैकेजिंग (Safe Packaging) का हिस्सा हैं, जो दवा की क्वालिटी को बनाए रखती हैं.
कफ सीरप को धूप से है परेशानी
कफ सीरप में कई रासायनिक तत्व (Chemical Compounds) होते हैं जो तेज रोशनी या धूप के कॉन्टैक्ट में आते ही अपना असर खो सकते हैं. साथ ही ऐसे कम्पाउंड धूप के कॉन्टैक्ट में आकर रासायनिक प्रतिक्रिया (Photochemical Reaction) में शामिल हो जाते हैं, जिससे दवा की प्रभावशीलता (Effectiveness) कम हो जाती है या वह खराब भी हो सकती है.
भूरे और काले रंग की बोतलें सूर्य की अल्ट्रावॉयलेट (UV) किरणों को Absorb कर लेती हैं और दवा को उनसे बचाती हैं. अब आप समझ ही गए होंगे कि क्यों कफ सीरप की बोतल काले या भूरे (Cough Syrup Bottle Brown or Black Color) रंग की होती है.
कफ सीरप को हवा से है परेशानी
सिर्फ धूप ही नहीं, हवा भी दवाइयों के लिए सही नहीं होते हैं. अगर कफ सीरप ऑक्सीजन के संपर्क में आता है तो उसमें मौजूद कुछ सक्रिय तत्व (Active Ingredients) ऑक्सीकरण (Oxidation) के कारण प्रतिक्रिया कर सकते हैं. इससे दवा का रंग, स्वाद और असर बदल सकता है.
यह भी पढ़ें- प्लेन के टायर में नहीं होती है आम हवा, साइंस Student भी हो जाते हैं कंफ्यूज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










