UP PCS 2025 में LUCKNOW फॉर्मूला, शॉर्टकट ट्रिक से तैयार करें GS का पूरा सिलेबस

Published by : Ravi Mallick Updated At : 30 Sep 2025 7:06 PM

विज्ञापन

UP PCS 2025 Exam Preparation (सांकेतिक फोटो)

UP PCS 2025: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा (UP PCS 2025) 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने वाली है. यूपी पीसीएस परीक्षा का सिलेबस काफी बड़ा है ऐसे में पूरे सिलेबस की तैयारी करने में छात्रों को काफी परेशानी होती है. इसी को ध्यान में रखकर LUCKNOW शब्द से एक शॉर्टकट ट्रिक यहां बता रहे हैं जो UP PCS में GS का सिलेबस कवर कराएगा.

विज्ञापन

UP PCS 2025: यूपी पीसीएस परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए सिलेबस को व्यवस्थित तरीके से याद रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है. UP PCS 2025 परीक्षा में इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं जैसे व्यापक विषय शामिल होते हैं. ऐसे में “LUCKNOW” शब्द काफी कॉमन है जो सिलेबस याद करने के लिए उपयोगी होगा. LUCKNOW का फुलफॉर्म बनाकर जनरल स्टडी का सिलेबस याद कर सकते हैं.

UP PCS 2025 में LUCKNOW फॉर्मूला

L- Literature & Ethics (साहित्य और नैतिकता/दर्शन)- UP PCS 2025 सिलेबस में हिंदी साहित्य, भाषा और नैतिक दर्शन से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं. नैतिकता का अध्ययन प्रशासनिक दृष्टिकोण को मजबूत करता है और साहित्य से भाषा ज्ञान परखने का अवसर मिलता है.

U- Urbanization & Rural Development (शहरीकरण व ग्रामीण विकास)- शहरीकरण की चुनौतियां, ग्रामीण विकास योजनाएं और जनकल्याणकारी कार्यक्रम राज्य स्तर की परीक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. यूपी में पंचायत व्यवस्था और शहरी निकायों से संबंधित प्रश्न भी इसी खंड से आते हैं.

C- Constitutional Development (संवैधानिक विकास)- भारतीय संविधान, उसका ऐतिहासिक विकास और मौलिक अधिकार-कर्तव्य परीक्षा का केंद्रीय हिस्सा हैं. अभ्यर्थियों को संविधान की प्रस्तावना, अनुच्छेद और संशोधनों का गहन अध्ययन करना आवश्यक है.

K- Knowledge of Environment & Ecology (पर्यावरण का ज्ञान)- आज के समय में पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिकी पर विशेष जोर दिया जाता है. वनों, वन्य जीवों, प्रदूषण, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन से संबंधित विषय PCS परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं. इससे सवाल यपी पीसीएस के मेन्स में भी आते हैं.

N- National Security & Internal Affairs (राष्ट्रीय सुरक्षा और आंतरिक मामले)- यूपी पीसीएस के जीएस पेपर में भारत की सुरक्षा नीतियां, आंतरिक सुरक्षा, नक्सलवाद, आतंकवाद और सीमावर्ती चुनौतियों से जुड़े सवाल भी होते हैं. एग्जाम से पहले इसके बारे में जरूर पढ़ लें.

O- Organization of Economy & Polity (अर्थव्यवस्था और राजनीति का संगठन)- इसमें भारतीय अर्थव्यवस्था, योजना, बजट और राजनीतिक ढांचा परीक्षा के बारे में पढ़ सकते हैं. यूपी की आर्थिक नीतियों और भारत की शासन व्यवस्था से जुड़े प्रश्न इस खंड में आते हैं.

W- World Current Affairs (वैश्विक समसामयिक घटनाएं)- जनरल स्टडी के पेपर में अंतरराष्ट्रीय संगठनों, वैश्विक राजनीति, अंतरराष्ट्रीय समझौते और हाल की विश्व घटनाओं से सवाल जरूर होते हैं. इसका अध्ययन PCS परीक्षा में विशेष स्थान रखता है.

यह भी पढ़ें: लास्ट 10 दिनों में करें UP PCS की स्मार्ट तैयारी, बैठे-बैठे याद कर लें 15 सवाल के जवाब

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola