21.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

आधा भारत नहीं जानता तिरंगे के ‘रंगों का मतलब’ जानेगा तो गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

Tricolour Flag Meaning in Hindi 2025: भारत का तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि देश की शान और आजादी का प्रतीक है. इसके हर रंग और चक्र का एक खास मतलब है, जो देशभक्ति, शांति और प्रगति का संदेश देता है. तिरंगे के इन अर्थों को जानकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है.

Tricolour Flag Meaning in Hindi 2025: हर स्वतंत्र देश का अपना राष्ट्रीय ध्वज (National Flag) होता है, जो उसकी आजादी, पहचान और गर्व का प्रतीक है. भारत का तिरंगा न केवल हमारे देश की स्वतंत्रता का प्रतीक है, बल्कि इसमें हमारी संस्कृति, मूल्यों और बलिदानों की गहरी झलक भी मिलती है. वर्तमान स्वरूप में भारतीय तिरंगे को 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा की बैठक में अपनाया गया था, ठीक कुछ दिन पहले जब भारत ने 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आजादी प्राप्त की. शुरू में इसे 15 अगस्त 1947 से 26 जनवरी 1950 तक राष्ट्रीय ध्वज के रूप में प्रयोग किया गया और बाद में इसे गणराज्य भारत का आधिकारिक ध्वज बना दिया गया. तिरंगा हमारे देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष की याद दिलाता है और हमें एकता, सम्मान और देशभक्ति का संदेश देता है.

तिरंगे का स्वरूप (Tricolour Flag Meaning in Hindi 2025)

knowindia.india के मुताबिक, ध्वज की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 है. सफेद पट्टी के बीच में बने गहरे नीले रंग का अशोक चक्र सारनाथ में स्थित अशोक स्तंभ के सिंह शीर्ष से लिया गया है. इसका व्यास सफेद पट्टी की चौड़ाई के लगभग बराबर होता है और इसमें 24 तीलियां (spokes) होती हैं. भारतीय तिरंगे में तीन समान आकार की क्षैतिज पट्टियां होती हैं जिनकी जानकारी इस प्रकार है-

  • ऊपरी पट्टी – गहरा केसरिया (Saffron) रंग
  • मध्य पट्टी – सफेद (White) रंग, जिसके बीच में अशोक चक्र (Ashoka Chakra)
  • निचली पट्टी – गहरा हरा (Green) रंग.

इसे भी पढ़ें- Independence Day 2025 Speech in Hindi: स्वतंत्रता दिवस पर भाषण ऐसे देंगे तो जगेगी ‘देशभक्ति की अलख’

तिरंगे के रंगों का अर्थ (Tricolour Flag Meaning in Hindi 2025)

  • केसरिया रंग – साहस, बलिदान और त्याग का प्रतीक
  • सफेद रंग – शांति, सत्य और धर्म का प्रतीक
  • हरा रंग – भूमि की उर्वरता, विकास और समृद्धि का प्रतीक.

अशोक चक्र का महत्व (Tricolour Flag Meaning in Hindi 2025)

अशोक चक्र को “धर्म चक्र” भी कहा जाता है. यह जीवन की गतिशीलता का प्रतीक है, जो यह सिखाता है कि आगे बढ़ते रहना ही जीवन है, ठहराव मृत्यु के समान है. इसे मौर्य सम्राट अशोक द्वारा तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में बनवाए गए सारनाथ स्तूप से लिया गया है.

भारतीय ध्वज संहिता (Flag Code of India)

26 जनवरी 2002 को भारतीय ध्वज संहिता में संशोधन किया गया, जिसके बाद आम नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर, कार्यालय या फैक्ट्री में किसी भी दिन फहराने की अनुमति मिली. ध्वज संहिता तीन भागों में बंटी है-

  • पहला भाग – राष्ट्रीय ध्वज का सामान्य विवरण
  • दूसरा भाग – जनता, निजी संगठन और शैक्षिक संस्थानों द्वारा ध्वज प्रदर्शन के नियम
  • तीसरा भाग – केंद्र व राज्य सरकारों और सरकारी एजेंसियों द्वारा ध्वज प्रदर्शन के नियम

यह भी पढ़ें- Independence Day 2025 Anchoring Script in Hindi: स्वतंत्रता दिवस पर मंच संचालन ऐसे करें, स्टेज पर होगी चमक

स्वतंत्रता सेनानी और तिरंगा (Tricolour Flag Meaning in Hindi 2025)

तिरंगा हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों जैसे महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, सरदार पटेल और अनगिनत बलिदानियों के सपनों का प्रतीक है, जिन्होंने एक ऐसे स्वतंत्र भारत का सपना देखा, जहां यह ध्वज गर्व से लहराए.

इसे भी पढ़ें- Independence Day 2025 पर पूछे जा सकते हैं ये GK सवाल, जानकर हर भारतीय को होगा गर्व!

Shubham
Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से [email protected] और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel