ePaper

बादल फटते ही क्यों बह जाती हैं जिंदगियां? जानिए कितने लीटर पानी लाता है एक Cloudburst

Updated at : 06 Aug 2025 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
General Knowledge On Cloudburst

General Knowledge On Cloudburst

General Knowledge: उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही मची है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बादल में कितना पानी होता है? जानिए क्लाउडबर्स्ट के पीछे का विज्ञान, इसका असर और यह कैसे बनता है जानलेवा आपदा.

विज्ञापन

General Knowledge: उत्तराखंड में कुदरत ने एक बार फिर कहर बरपाया है. उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने की घटना से खीर गंगा नदी उफान पर आ गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आपदा में चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं. भारी बारिश और बादल फटने के कारण भारी मात्रा में जान-माल का नुकसान हुआ है. हालांकि, अब तक नुकसान का पूरा आकलन नहीं किया जा सका है. लेकिन इस तबाही ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है- बादल फटते हैं तो आखिर कितनी मात्रा में पानी बरसता है?

बादल क्या होते हैं और कैसे बनते हैं?

बादल दरअसल हवा में मौजूद पानी की छोटी-छोटी बूंदों और बर्फ के क्रिस्टलों का समूह होते हैं. जब सूरज की गर्मी से पानी वाष्प बनकर ऊपर जाता है, तो वह ठंडी हवा में पहुंचकर संघनित हो जाता है. ये वाष्प जब धूल या धुएं के कणों से मिलते हैं, तो बादलों का निर्माण होता है.

बादलों में कितना पानी होता है?

बादलों का आकार और पानी की मात्रा काफी भिन्न हो सकती है. एक छोटा बादल कुछ टन पानी लिए हो सकता है, जबकि बड़ा बादल हजारों टन पानी अपने अंदर समेटे होता है. वैज्ञानिकों के अनुसार, एक बड़ा बादल दो बिलियन पाउंड (करीब 9 लाख टन) तक पानी लेकर चल सकता है.

बादल फटता है तो क्यों आती है तबाही?

जब किसी एक सीमित क्षेत्र में बहुत कम समय में अत्यधिक बारिश होती है, तो उसे बादल फटना यानी क्लाउडबर्स्ट कहा जाता है. इसमें पानी इतनी तेजी से गिरता है कि धरती, नदियां या नाले उसे सहन नहीं कर पाते. यही कारण है कि अचानक बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाएं होती हैं.

पहाड़ों के लिए बड़ा खतरा है क्लाउडबर्स्ट

उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में क्लाउडबर्स्ट अब एक सामान्य आपदा बनता जा रहा है. तेज ढलानों, कमजोर जमीन और अधिक वर्षा के कारण यहां इसका प्रभाव ज्यादा घातक होता है. इससे सड़कें, पुल, घर और जीवन, सब कुछ तबाह हो सकता है.

वैज्ञानिक समाधान और सतर्कता की जरूरत

जलवायु परिवर्तन और अनियंत्रित विकास भी ऐसी आपदाओं के पीछे जिम्मेदार हैं. जरूरत है समय रहते अलर्ट सिस्टम, मजबूत निर्माण और पहाड़ी इलाकों में संतुलित विकास की ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें: Uttarkashi Cloud Burst Video: ‘भागो रे…’ उत्तरकाशी में बादल फटने का खौफनाक वीडियो सामने आया, देखें तबाही का मंजर

यह भी पढ़ें: Uttarkashi Cloudburst: लड़खड़ाते कदम…मलबे में रेंगती जिंदगी, उत्तरकाशी में बादल से बरसी मौत, 30 सेकेंड में तबाही

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola