Daily Current Affairs: देखें आज 24 मार्च के करेंट अफेयर्स, 10 सवाल और उनके जवाब

करंट अफेयर्स की सांकेतिक तस्वीर (Todays Current Affairs in Hindi)
Daily Current Affairs: आज 24 मार्च को हम आपको बताएंगे देश दुनिया से जुड़े 10 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स के सवाल और उनके जवाब.
1. भारत जैव अर्थव्यवस्था रिपोर्ट 2025 के अनुसार,भारत की जैव-अर्थव्यवस्था 2024 में बढ़कर कितने बिलियन डॉलर हो गई?
Ans. 165.7 बिलियन डॉलर
2. हाल ही में केंद्र सरकार ने देश में चीन, दक्षिण कोरिया जैसे देशों से बढ़ते खराब क्वालिटी के स्टील आयात को रोकने के लिए कितना प्रतिशत टैरिफ लगाया है?
Ans. 12%
3. हाल ही में भारत ने किस देश में आए बाढ़ की स्थिति को देखते हुए वहां मानवीय सहायता भेजी है?
Ans. बोत्सवाना
4. हाल ही में भारत ने किस शहर में आयोजन के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स, 2030 की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश की है?
Ans. अहमदाबाद
5. हाल ही में किस तारीख को ‘शहीद दिवस’ मनाया गया है?
Ans. 23 मार्च
6. हाल ही में ‘आदि रंग महोत्सव’ का आयोजन किस संस्था द्वारा किया गया है?
Ans. राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय
7. विश्व खुशहाली सूचकांक, 2025 के अनुसार कौन सा देश आठवीं बार दुनिया का सबसे खुशहाल देश है?
Ans. नार्वे
8. हाल ही में किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने निःशुल्क जांच के लिए मोबाइल डेंटल क्लीनिक की शुरुआत की है?
Ans. दिल्ली
9. कौन-सा देश 11वीं एशियाई तैराकी चैंपियनशिप 2025 की मेजबानी करेगा?
Ans. भारत
10. हाल ही में भारत और किस देश की 9वीं रक्षा नीति वार्ता नई दिल्ली में हुई है?
Ans. ऑस्ट्रेलिया
Also Read: Bihar Board 12th Result 2025 LIVE: बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जल्द, ऐसे कर सकेंगे चेक
Also Read: Best BTech College: ये हैं झारखंड के बेस्ट बीटेक कॉलेज, Microsoft और Google में भी प्लेसमेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




