UGC NET June 2024: एनटीए ने जारी किया यूजीसी नेट एक्जाम शेड्यूल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Aug 2024 3:03 PM
UGC NET June 2024 का एक्जाम शेड्यूल जारी
UGC NET June 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET ) जून 2024 के लिए सबजेक्ट वाइज रि एक्जाम कार्यक्रम की घोषणा कर दी है.
UGC NET June 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर यूजीसी नेट (UGC NET) 2024 एडमिट कार्ड जारी कर सकती है. एक बार उपलब्ध होने के बाद, उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
IBPS PO Salary 2024: बैंक पीओ परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु, ज्वाइनिंग पर मिलेगी इतनी सैलरी
Sarkari Naukri, SSC MTS 2024: एसएससी एमटीएस की वैकेंसी बढ़ी, आवेदन करने की डेट भी बदली
RRB JE Recruitment 2024: रेलवे में निकली बंपर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी
यूजीसी नेट एक्जाम सिटी स्लिप कब जारी कि जाएगी ?
परीक्षा से 10 दिन पहले परीक्षा सिटी स्लिप जारी की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नए अपडेट के लिए एनटीए (NTA) की वेबसाइट nta.ac.in और ugcnet.nta.ac.in पर जाएं. परीक्षा से 10 दिन पहले परीक्षा सिटी स्लिप जारी की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नए अपडेट के लिए एनटीए (NTA) की वेबसाइट nta.ac.in और ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
पेपर लीक के आरोपों के कारण रद्द हो गई थी यूजीसी नेट परीक्षा
इससे पहले, परीक्षा 18 जून को पेन और पेपर प्रारूप में और दो पालियों में आयोजित की गई थी. पहली पाली का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक था जबकि दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शुरू होकर शाम 6:00 बजे तक थी. यूजीसी नेट जून 2024 कथित तौर पर पेपर लीक के आरोपों के कारण इसके आयोजन के एक दिन बाद ही ‘रद्द’ कर दिया गया. यह परीक्षा पूरे भारत के 317 शहरों में आयोजित की गई थी और इसमें 9 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था.
IBPS PO 2024 Registration Starts: बैंक पीओ परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु, जानें पूरा प्रोसेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










