ePaper

UGC NET: दिसंबर नेट परीक्षा के लिए कल से करें फॉर्म में सुधार, देखें Step By Step प्रोसेस 

Updated at : 10 Nov 2025 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
UGC NET December Correction Window

UGC नेट (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)

UGC NET December Correction Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कल यानी कि 10 नवंबर 2025 को करेक्शन विंडो खोल दी जाएगी. ऐसे कैंडिडेट्न जिन्होंने परीक्षा के लिए अप्लाई किया है, वे कल से फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे. यहां देखें फॉर्म में सुधार करने का Step by Step Process . साथ ही देखें कि कौन-कौन सी जानकारी फॉर्म में सुधार कर सकते हैं.

विज्ञापन

UGC NET December Correction Window: अगर आपने भी यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए अप्लाई किया है तो ये आपके लिए काम की खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कल यानी कि 10 नवंबर 2025 को करेक्शन विंडो खोल दी जाएगी. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने परीक्षा के लिए अप्लाई किया है, वे कल से फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे. 

UGC NET December Correction Window: कब से कब तक कर सकते हैं करेक्शन? 

यूजीसी नेट अभ्यर्थियों के लिए करेक्शन विंडो (Correction Window) कल से यानी कि 10 नवंबर 2025 से खोल दी जाएगी. वहीं फॉर्म में सुधार करने की लास्ट डेट 12 नवंबर 2025 रात 11:59 बजे तक है. 

UGC NET: सिर्फ एक बार कर सकेंगे फॉर्म में करेक्शन

ध्यान रहे उम्मीदवार को सिर्फ एक बार ही फॉर्म में करेक्शन का मौका मिलेगा. एक बार करेक्शन फॉर्म सबमिट हो जाए,  उसके बाद ये फ्रीज हो जाएगा और आप इसमें दूसरी बार सुधार नहीं कर पाएंगे. 

फॉर्म में इन डिटेल में कर सकते हैं सुधार 

  • जन्मतिथि
  • कैटेगरी
  • पिता का नाम
  • माता का नाम

फॉर्म में इन डिटेल में नहीं कर सकते हैं बदलाव 

  • फोटो और सिग्नेचर 
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल एड्रेस
  • स्थायी और अस्थायी पता
  • एग्जाम सिटी

UGC NET December Correction: कैसे करें फॉर्म में सुधार? 

  • सबसे पहले यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.in पर जाएं. 
  • यहां होम पेज पर UGC NET DECEMBER 2025 Correction Window के लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद आपको एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें. 
  • अब फॉर्म में सुधार करें और करेक्शन फीस जमा करें. 
  • इसके बाद फॉर्म सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें- देश की सेवा के लिए हो जाएं तैयार, इंडियन एयर फोर्स में निकली वैकेंसी, कल से करें Apply

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola