UGC NET December 2024: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Edited by Pushpanjali
Updated:
विज्ञापन

CSIR NET Final Answer Key 2025

UGC NET December 2024: NTA ने दिसंबर सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया है, आप नीचे दिए गए स्टेप्स से आसानी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

UGC NET December 2024: NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज यूजीसी नेट 2024 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया है. ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे ugcnet.nta.ac.in पर जाकर नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर सकते हैं.

कैसे डाउनलोड करें UGC NET का एग्जाम सिटी स्लिप?

  • सबसे पहले ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर एग्जाम सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपने लॉगिन डिटेल्स भरें.
  • सबमिट पर क्लिक करें.
  • आपका एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, चेक करने के बाद उसे डाउनलोड कर लें.

कब होगी UGC NET December 2024 की परीक्षा ?

एनटीए 3 से 16 जनवरी 2025 तक यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा आयोजित करेगा. यह परीक्षा दो शिफ्टों में होगी. सुबह की शिफ्ट सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 तक और शाम की शिफ्ट दोपहर 3:00 से शाम 6:00 तक चलेगी. यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) प्रदान करने, सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है. परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 85 विषयों के लिए होगी.

परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Sarkari Naukri: CRPF में बिना किसी परीक्षा के नौकरी पाने का मौका, 75000 मिलेगा वेतन

Also Read: Success Story: पिता चलाते हैं ढाबा, बेटा सीडीएस पास कर बना लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola