Study Tips By Vikas Divyakirti: विकास दिव्यकीर्ति का 8+8+8 का Formula, बदल जाएगी आपकी जिंदगी
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 28 Nov 2025 11:54 AM
विकास दिव्यकीर्ति स्टडी टिप्स
Study Tips By Vikas Divyakirti: फेमस शिक्षक आईएएस विकास दिव्यकीर्ति (IAS Vikas Divyakirti) ने परीक्षा की तैयारी करने वालें छात्रों को 8+8+8 का फॉर्मूला दिया है. विकास दिव्यकीर्ति किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा (Competitive Exam Preparation) की तैयारी करने वाले स्टूडेंट को सलाह देते हैं कि ट्रिपल 8 फॉर्मूला के अनुसार तैयारी करें. आइए, जानते हैं ट्रिपल 8 का फॉर्मूला क्या है.
Study Tips By Vikas Divyakirti: परीक्षाओं का मौसम शुरू हो गया है. बोर्ड से लेकर जेईई, नीट परीक्षा हो या सिविल सेवा की परीक्षा, सभी बड़ी परीक्षाओं की तैयारी में छात्र अभी से जुट गए हैं. कोई भी परीक्षा हो उसकी तैयारी काफी कठिन होती है, जिसके लिए बहुत मेहनत लगती है. फेमस शिक्षक आईएएस विकास दिव्यकीर्ति (IAS Vikas Divyakirti) ने परीक्षा की तैयारी करने वालें छात्रों को 8+8+8 का फॉर्मूला दिया है.
Study Tips By Vikas Divyakirti: क्या है 8+8+8 फॉर्मलूा?
विकास दिव्यकीर्ति किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा (Competitive Exam Preparation) की तैयारी करने वाले स्टूडेंट को सलाह देते हैं कि ट्रिपल 8 फॉर्मूला के अनुसार तैयारी करें. यह फॉर्मूला सिर्फ यूपीएससी नहीं, बल्कि जेईई, नीट और नेट जैसे सभी टफ एग्जाम देने वाले छात्रों के काम आ सकती है.
- 8 घंटे नींद
- 8 घंटे पढ़ाई
- 8 घंटे बाकी एक्टिविटी- (जैसे खाना-पीना, आराम, दोस्तों से मिलना, मूवी, हॉबी आदि)
Study Tips By Vikas Divyakirti: बैलेंस बनाना जरूरी है
विकास दिव्यकीर्ति (Vikas Divyakirti) ने समझाया कि 24 घंटे को सभी छात्र बराबर से तीन हिस्सों में बांट लें. 8 घंटे फोकस्ड स्टडी के लिए तय करें और 8 घंटे की नींद लें. बचे हुए 8 घंटे आपका समय है, इसमें आप डेली रूटीन वाली चीजें कर सकते हैं. इसे ऐसे बांटना है कि हर 3 घंटे के सेशन के बाद थोड़ा ब्रेक लें. इससे बैलेंस बना रहेगा.
Study Tips By Vikas Divyakirti: सभी परीक्षा की तैयारी के लिए जरूरी है ये फॉर्मूला
यूपीएससी जैसे कठिन एग्जाम में सिर्फ किताबों का ज्ञान ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और सामाजिक समझ भी उतनी ही जरूरी होती है. ट्रिपल 8 रूटीन से पढ़ाई करके आप बैलेंस रहेंगे. UPSC के अलावा, जेईई, नीट और अन्य परीक्षा की तैयारी में भी ये फॉर्मूला काम आएगा. इसी के साथ बोर्ड परीक्षा की तैयारी में भी आप इस फॉर्मूले को लागू कर सकते हैं. हालांकि, बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए शुरुआती दिनों में इतने लंबे घंटे तक पढ़ने की जरूरत नहीं है. लेकिन आप इस फॉर्मूले की मदद से कम घंटों का एक रूटीन बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Success Story: हजारों बच्चों को UPSC क्रैक कराने वाले Vikas Divyakirti की कितनी थी रैंक? क्या खुद बने थे IAS
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










