SSC CGL 2025 री-एग्जाम के लिए सिटी स्लिप जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड
Published by : Ravi Mallick Updated At : 06 Oct 2025 7:13 AM
SSC CGL 2025 City Slip Download (सांकेतिक फोटो)
SSC CGL 2025 Re Exam: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी SSC CGL के लिए री-एग्जाम का सिटी स्लिप जारी हो गया है. इस परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी.
SSC CGL 2025 Re Exam: एसएससी सीजीएल की परीक्षा में लगभग 28 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. बता दें कि परीक्षाएं 126 शहरों में फैले 225 केंद्रों पर आयोजित हुई हैं. इसमें 15 दिनो में 45 शिफ्ट में परीक्षाएं हुई हैं. 26 सितंबर को प्रभावित हुई परीक्षा की डेट जारी होने के बाद अब सिटी स्लिप जारी हो गई है.
SSC CGL 2025 Re Exam City Slip ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए “Admit Card / City Intimation Slip for CGL Re-Exam 2025” लिंक पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा. यहां अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ (DOB) भरें.
- कैप्चा कोड डालें और “Submit” बटन पर क्लिक करें.
- आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिख जाएगी, जिसमें परीक्षा शहर, तारीख और केंद्र से जुड़ी जानकारी होगी.
- इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट निकाल लें, ताकि भविष्य में उपयोग कर सकें.
SSC CGL 2025 Re Exam City Slip Direct Link Download Here
Why SSC CGL 2025 Re Exam Scheduled: क्यों हो रहा है सीजीएल का री-एग्जाम?
SSC की ओर से यह री-एग्जाम इसलिए हो रहा है क्योंकि 26 सितंबर 2025 को मुंबई के एक परीक्षा केंद्र पर आग लगने की घटना के चलते परीक्षा बाधित हुई थी. अब आयोग ने इस केंद्र के लिए नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी है. री-एग्जाम की डेट 14 अक्टूबर 2025 तय की गई है, जबकि 15 अक्टूबर 2025 को इसकी आंसर की (Answer Key) जारी की जा सकती है.
How Many Post in SSC CGL 2025: कितने पदों पर होगी भर्तियां?
एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्तियां होती हैं. इस साल इस परीक्षा के माध्यम से कुल 14,582 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. यह परीक्षा दो चरणो में होगी. पूरी डिटेल्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर उपलब्ध नोटिफिकेशन चेक करें.
यह भी पढ़ें: MBBS में दाखिला लेने का आज आखिरी मौका, जल्दी करें Apply
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










