MBBS में दाखिला लेने का आज आखिरी मौका, जल्दी करें Apply 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 05 Oct 2025 12:54 PM

विज्ञापन

नीट यूजी काउंसलिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

NEET UG Counselling 2025 Round 3: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से आज यानी कि 5 अक्टूबर 2025 को NEET UG 2025 काउंसलिंग राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्हें MBBS या BDS कोर्स में दाखिला लेना है, वे जल्द से जल्द अप्लाई (Apply) कर लें.

विज्ञापन

NEET UG Counselling 2025 Round 3: अगर आप एमबीबीएस की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से आज यानी कि 5 अक्टूबर 2025 को NEET UG 2025 काउंसलिंग राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी. ऐसे में सभी कैंडिडेट्स फटाफट अप्लाई (Apply) कर लें. 

What is the NEET UG Counselling Last Date: कब तक कर सकते हैं आवेदन? 

नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग के लिए कैंडिडेट्स दोपहर 12 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. वहीं फीस भुगतान के लिए कैंडिडेट्स के पास दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित है. अप्लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं. 

NEET UG Counselling Round 3: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 महत्वपूर्ण तारीख

  • राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन- 29 सितंबर 2025
  • राउंड 3 के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि- 5 अक्टूबर 2025 (दोपहर 3 बजे तक)
  • राउंड 3 च्वॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि- 5 अक्टूबर 2025 (रात 11:55 बजे तक
  • राउंड 3 च्वॉइस लाॅकिंग- 5 अक्टूबर 2025 (शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक)
  • राउंड 3 सीट प्रोसेसिंग- 6 से 7 अक्टूबर 2025
  • राउंड 3 रिजल्ट तिथि- 8 अक्टूबर 2025

What are the Important Documents for NEET UG Counselling: नीट यूजी के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स कौन-कौन से हैं?

10वीं 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
नीट स्कोर कार्ड
आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
मूल निवास प्रमाण पत्र
डोमिसाइल सर्टिफिकेट (अगर मांगा गया हो तो)
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
वैध पहचान प्रमाण
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (रंगीन)
हस्ताक्षर (स्कैन किया हुआ)
ट्रांसफर सर्टिफिकेट
दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

How To Apply For NEET UG Counselling Round 3: कैसे करें च्वॉइस फिल?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं. 
  • “यूजी मेडिकल काउंसलिंग” सेक्शन पर क्लिक करें. 
  • NEET UG क्रेडेंशियल्स की मदद से रजिस्ट्रेशन करें.
  • आवेदन फॉर्म को भरें और रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करें. 
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें (NEET स्कोरकार्ड, फोटो आईडी, श्रेणी प्रमाण पत्र, आदि).
  • कॉलेजों और कोर्सेज की च्वॉइस भरें. 

यह भी पढ़ें- हाथ से न निकल जाए ये मौका, STET परीक्षा के लिए आज ही करें Apply

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola