JSSC Constable Admit Card 2024: झारखंड पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक

Updated:
विज्ञापन

JSSC Police Constable Admit Card 2024

JSSC Constable Admit Card 2024: झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) ने झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के शारीरिक पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं. यहां देखें डाउनलोड करने की प्रक्रिया.

विज्ञापन

JSSC Constable Admit Card 2024: झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) ने झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के शारीरिक पात्रता परीक्षण (Physical Eligibility Test) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं. जो उम्मीदवार शारीरिक परीक्षण के लिए योग्य हैं, वे JSSC कांस्टेबल शारीरिक प्रवेश पत्र 2024 को नीचे दिए गए स्टेप्स से jssc.nic.in पर जाकर डाउनलोड और चेक कर सकते हैं. JSSC कांस्टेबल प्रवेश पत्र 2024 को एक्सेस करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी.

कैसे डाउनलोड करं JSSC Constable PET का एडमिट कार्ड ?

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – jssc.nic.in.
  • झारखंड पुलिस कांस्टेबल शारीरिक पात्रता परीक्षा प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करें.
  • एक नया पृष्ठ स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसमें उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होग.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें और JSSC कांस्टेबल प्रवेश पत्र 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • JSSC कांस्टेबल प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड करें और भविष्य में संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें.

क्या होगी आगे की प्रक्रिया ?

जो उम्मीदवार शारीरिक परीक्षण पास करेंगे, वे चिकित्सा परीक्षण के लिए आगे बढ़ेंगे, और अंत में, चयनित उम्मीदवार लिखित परीक्षा में बैठेंगे. आयोग ने अभी तक लिखित परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से चेक करते रहें.

कब होगी परीक्षा ?

झारखंड पुलिस कांस्टेबल शारीरिक पात्रता परीक्षा 9 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जो झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा हैं. इस भर्ती अभियान के माध्यम से पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए कुल 4919 रिक्त पदों को भरा जाएगा.

Also Read: Success Story: बिहार के लाल का परमाणु ऊर्जा विभाग में हुआ चयन, सैलरी जानकर दंग रह जाएंगे आप

Also Read: Success Story: बिहार की इस बेटी ने गांव वालों का तोड़ा घमंड, पढ़ने से रोका तो UPSC क्रैक कर बनी IAS अफसर

विज्ञापन
पुष्पांजलि

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola