जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, नोट कर लें शेड्यूल

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 30 Aug 2025 1:45 PM

विज्ञापन

जूनियर भर्ती परीक्षा नई तारीख (प्रतीकात्मक तस्वीर)

JKSSB JE Exam Date: KSSB की जूनियर इंजीनियर परीक्षा 31 अगस्त 2025 को आयोजित की जाने वाली थी. लेकिन इसे रद्द कर दिया गया. वहीं अब परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान किया गया है. परीक्षा सितंबर महीने में होगी. यहां देखें नई तारीख.

विज्ञापन

JKSSB JE Exam Date: जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) सिविल और इलेक्ट्रिकल भर्ती परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा की है. ये परीक्षा 7 और 21 सितंबर को आयोजित की जाएगी. इससे पहले जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से परीक्षा रद्द कर दी गई थी. 

पेपर रद्द किया गया

दरअसल, JKSSB की जूनियर इंजीनियर परीक्षा 31 अगस्त 2025 को आयोजित की जाने वाली थी. लेकिन इसे रद्द कर दिया गया. कहा जा रहा है कि पेपर लीक (Paper Leak) होने के कारण परीक्षा रद्द की गई. लेकिन बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना में खराब मौसम का हवाला दिया गया. 

JKSSB JE Exam Date: देखें नई परीक्षा की तारीख 

  • JE सिविल परीक्षा – 7 सितंबर 2025 
  • JE इलेक्ट्रिकल परीक्षा – 21 सितंबर 2025 

एडमिट कार्ड कब जारी होंगे? 

अब जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा सितंबर महीने में आयोजित की जाएगी. जहां परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान किया गया है. वहीं जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे. सिविल परीक्षा के एडमिट कार्ड 1 सितंबर से डाउनलोड कर सकेंगे. वहीं इलेक्ट्रिकल परीक्षा के हॉल टिकट 15 सितंबर से उपलब्ध होंगे. 

JKSSB JE Admit Card: एडमिट कहां से डाउनलोड करें 

दोनों परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जारी किए जाएंगे. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप इस वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें- UPSSSC पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola