ध्यान भटक जा रहा है, नहीं हो रही है पढ़ाई? ये 5 Smart Tricks से बदल जाएगा आपका रिजल्ट

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 01 Jan 2026 1:18 PM

विज्ञापन

बोर्ड एग्जाम टिप्स (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)

How To Focus On Study Board Exam Tips: आज के समय में तो सबसे बड़ी परेशानी फोन है. बोर्ड परीक्षा (Board Exam) की तैयारी करने वाले भी फोन से डिस्ट्रैक्ट हो जाते हैं. ऐसे में तैयारी अच्छे से नहीं हो पाती है. आइए जानते हैं कि कैसे बोर्ड एग्जाम की तैयारी करें और पढ़ाई पर फोकस (Study Focus Tips) करें.

विज्ञापन

How To Focus On Study Board Exam Tips: बोर्ड एग्जाम नजदीक आते ही सबसे बड़ी परेशानी किताबों की नहीं, बल्कि ध्यान की होती है. किताब सामने खुली होती है, लेकिन दिमाग कहीं और होता है. आज के समय में तो सबसे बड़ी परेशानी फोन है. जहां ही आपने दो मिनट कहकर फोन हाथ में लिया, वो दो मिनट कब 2 घंटे में बदल जाते हैं पता भी नहीं चलता है. सीधा सवाल फोकस का है. फोकस की कमी आजकल के बच्चों में सबसे ज्यादा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कैसे बोर्ड एग्जाम की तैयारी करें और पढ़ाई पर फोकस (Study Focus Tips) करें.

How To Focus On Study: छोटे सेशन में पढ़ाई, बड़ा फायदा

लंबे समय तक लगातार पढ़ना दिमाग को थका देता है. इसकी जगह 25 मिनट का फुल फोकस स्टडी (Do Focus Study Session) सेशन रखें. इसके बाद 5 मिनट का छोटा ब्रेक लें. इस तरीके से पढ़ाई बोझ नहीं लगती और कंसंट्रेशन बना रहता है.

How To Focus On Study: एक समय में एक ही टारगेट

एक साथ कई सब्जेक्ट या टॉपिक पकड़ लेना सबसे बड़ी गलती है. इससे दिमाग कन्फ्यूज हो जाता है. बेहतर होगा कि एक समय में सिर्फ एक ही सब्जेक्ट पर ध्यान दें. पहले उसे पूरा करें, फिर अगले टॉपिक पर जाएं.

How To Focus On Study: फोन को खुद से दूर रखें

पढ़ते समय फोन (Avoid Using Mobile Phones While Studying) पास होना सबसे बड़ा डिस्ट्रैक्शन है. स्टडी से पहले फोन को साइलेंट कर दें या किसी दूसरे कमरे में रख दें. इससे दिमाग बार-बार स्क्रीन की तरफ नहीं भागेगा और फोकस अपने आप बेहतर होगा.

How To Focus On Study: पढ़ते वक्त खुद को एक्टिव रखें

सिर्फ पढ़ते जाना असरदार तरीका नहीं है. जो भी पढ़ें, उसे अपनी कॉपी में छोटे नोट्स में लिखें, हाईलाइट करें या खुद से सवाल बनाएं. इससे दिमाग एक्टिव रहता है और याददाश्त मजबूत होती है.

How To Focus On Study: पढ़ाई का एक फिक्स टाइम बनाएं

हर दिन एक ही समय पर पढ़ाई करने की आदत डालें. जब दिमाग को पता होता है कि इस वक्त पढ़ाई करनी है, तो वह खुद को उसी मोड में ढाल लेता है. इससे फोकस और कंसिस्टेंसी दोनों बेहतर होती हैं.

यह भी पढ़ें- JEE Exam Tips: टॉपर्स ने बताया क्यों जरूरी हैं Mock Test और PYQs, बदल जाएगी आपकी रैंक

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola