6 अक्टूबर तक करें GATE के लिए आवेदन, ये हैं जरूरी Documents की लिस्ट 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 05 Oct 2025 2:56 PM

विज्ञापन

गेट परीक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)

GATE Last Date: ग्रेजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है. इस परीक्षा का आयोजन IIT Guwahati की ओर से किया जाएगा. गेट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त 2025 से शुरू हुई थी. अप्लाई करने से पहले देखें जरूरी डिटेल.

विज्ञापन

GATE Last Date: गेट परीक्षा के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है. ग्रेजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों के पास बहुत कम समय बचा है. IIT Guwahati की ओर से कल यानी कि 6 अक्टूबर 2025 को गेट परीक्षा के लिए आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी. ऐसे में छात्र जल्द-से-जल्द आवेदन कर लें. गेट परीक्षा का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु और आईआईटी द्वारा मिलकर कराई जाती है. 

What is the Schedule of GATE Registration: गेट रजिस्ट्रेशन का शेड्यूल क्या है?  

  • GATE 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू- 28 अगस्त 2025
  • GATE 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट- 6 अक्टूबर 2025
  • एक्सटेंडेड आवेदन विंडो की लास्ट डेट (लेट फीस के साथ)- 9 अक्टूबर 2025
  • परीक्षा की तिथि- 7 फरवरी, 8 फरवरी, 14 फरवरी और 15 फरवरी, 2026

What is the Application Fees For GATE: गेट परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क क्या है? 

गेट परीक्षा के लिए महिला/SC/ST/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को प्रत्येक टेस्ट पेपर के लिए 1000 रुपये का भुगतान करना होगा. भुगतान की यह राशि सिर्फ 28 अगस्त से 28 सितंबर 2025 तक है. वहीं 29 सितंबर से 9 अक्टूबर 2025 के बीच महिला/SC/ST/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को प्रत्येक टेस्ट पेपर के लिए 1500 रुपये का शुल्क देना होगा. 

GATE Application Form
GATE 2026

वहीं अन्य सभी उम्मीदवार (NRI) को प्रत्येक टेस्ट पेपर के लिए 2000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा. भुगतान की यह राशि  28 अगस्त 2025 से लेकर 28 सितंबर 2025 के बीच की है. 29 सितंबर से 9 अक्टूबर 2025 के बीच अन्य उम्मीदवारों को 2500 रुपये का शुल्क देना होगा.

What Are the Documents Needed For GATE: गेट परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स 

  • फोटोग्राफ (पासपोर्ट साइज, रंगीन) 
  • सिग्नेचर (डिजिटल)
  • वैलिड फोटो आईडी (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि)
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस, अगर लागू हो तो)
  • PwD/UDID या डिस्लेक्सि क प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • पात्रता के आधार पर संबंधित या डिग्री प्रमाण पत्र

यह भी पढ़ें- Easy या टफ? जानिए कैसा रहा IBPS क्लर्क परीक्षा का पेपर

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola