ePaper

CUET UG 2026: मई में होगी परीक्षा, अपडेट कर लें ये डॉक्यूमेंट्स

Updated at : 28 Dec 2025 11:37 AM (IST)
विज्ञापन
CUET UG 2026

सीयूईटी यूजी 2026

CUET UG 2026 Important Notice: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 को लेकर एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है. NTA ने छात्रों से कहा है कि वे अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जानकारी समय पर और सही तरीके से अपडेट कर लें. यहां देखें डिटेल.

विज्ञापन

CUET UG 2026 Important Notice: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 को लेकर एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है. यह परीक्षा मई 2026 में कराई जाएगी. इस परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे.

Update Document for CUET UG: डॉक्यूमेंट्स अपडेट कर लें

NTA ने छात्रों से कहा है कि वे अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जानकारी समय पर और सही तरीके से अपडेट कर लें. आवेदन के दौरान आधार ऑथेंटिकेशन के जरिए उम्मीदवार का नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, फोटो और पता UIDAI से लिया जाएगा. लेकिन चूंकि आधार में माता-पिता या अभिभावक का नाम दर्ज नहीं होता है, इसलिए ये जानकारी छात्रों को ऑनलाइन फॉर्म में खुद भरनी होगी.

अगर किसी छात्र के आधार कार्ड और 10वीं की मार्कशीट में नाम या डेट ऑफ बर्थ में कोई गलती है, तो उसे आवेदन के समय सुधारने का मौका मिलेगा. इससे पहले NTA ने छात्रों को सलाह दी थी कि वे CUET UG 2026 के आवेदन शुरू होने से पहले ही आधार, UDID कार्ड और कैटेगरी सर्टिफिकेट अपडेट कर लें, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो.

CUET UG Exam Date: मई में होगी परीक्षा

NTA ने बताया है कि CUET UG 2026 परीक्षा मई 2026 में भारत और विदेशों के केंद्रों पर 13 भाषाओं में कराई जाएगी. इसके जरिए सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटी और भाग लेने वाली यूनिवर्सिटीज में अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन मिलेगा.

यूनिवर्सिटी और कोर्स की पूरी जानकारी CUET UG पोर्टल और संबंधित यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे nta.ac.in और cuet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें.

यह भी पढ़ें- KVS NVS Exam City Slip 2025 Out: एग्जाम सिटी स्लिप या एडमिट कार्ड जारी? पहले जानें अंतर, ऐसे करें डाउनलोड

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola