CBSE Important Notice: बोर्ड एग्जाम के लिए सीबीएसई ने अनिवार्य किए 7 नियम, देखें पूरी लिस्ट
Published by : Ravi Mallick Updated At : 15 Sep 2025 5:47 PM
CBSE Important Notice: बोर्ड एग्जाम के लिए नोटिस
CBSE Important Notice: सीबीएसई बोर्ड की तरफ से अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर नोटिस जारी किया गया है. सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसको लेकर सीबीएसई ने नई नियमावली तैयार की है, जिसके तहत 7 नियमों को अनिवार्य कर दिया है.
CBSE Important Notice: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने 2026 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बार बोर्ड ने काफी जरूरी नए नियम (CBSE Important Notice) भी बनाए हैं. इसी कड़ी में छात्रों से अब एग्जाम फॉर्म भरवाए जा रहे हैं. साथ ही यह भी साफ कर दिया गया है कि परीक्षा में बैठने के लिए कुछ अनिवार्य शर्तें पूरी करनी जरूरी होंगी. जो छात्र इन नियमों का पालन नहीं करेंगे, उन्हें बोर्ड परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलेगा.
CBSE Important Notice: सीबीएसई ने बनाए 7 नियम
CBSE ने साफ किया है कि इस बार परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 7 नियम मानना बेहद जरूरी है. बोर्ड का मकसद पढ़ाई की गुणवत्ता को बनाए रखना और परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखना है. आइए बहुत ही आसान भाषा में समझते हैं ये 7 नियम क्या हैं.
- पहला नियम- छात्रों को लगातार दो साल कक्षा 9 से 10 और कक्षा 11 से 12 तक पढ़ाई करनी होगी. मतलब स्कूल में नियमित पढ़ाई जरूरी होगी.
- दूसरा नियम- स्कूल में कम से कम 75% उपस्थिति जरूरी है. इससे यह सुनिश्चित होगा कि छात्र पढ़ाई से दूर न रहे.
- तीसरा नियम- आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) भी जरूरी हो गया है. दो सालों का आंतरिक मूल्यांकन होना चाहिए. नहीं तो बोर्ड रिजल्ट नहीं मिलेगा.
- चौथा नियम- कक्षा 10 के छात्रों के लिए दो अतिरिक्त विषय और कक्षा 12 के छात्रों के लिए एक अतिरिक्त विषय चुनने का ऑप्शन मिलेगा. लेकिन इन विषयों की पढ़ाई भी दोनों साल करनी होगी.
- पांचवां नियम- ऐसे विषय जिनकी सुविधा स्कूल में नहीं होगी, जैसे कोई खास प्रयोगशाला या स्पेशल शिक्षक नहीं हो, उन्हें बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा.
- छठा नियम- अगर कोई छात्र अपने अतिरिक्त विषय में फेल हो जाता है, तो उसे ‘कंपार्टमेंट’ या ‘एसेंशियल रिपीट’ दिया जाएगा. इसके लिए वह प्राइवेट उम्मीदवार बनकर अगली बार फिर से परीक्षा दे सकेगा.
- सातवां नियम- बिना इन शर्तों को पूरा किए छात्र बोर्ड परीक्षा में अतिरिक्त विषय प्राइवेट उम्मीदवार बनकर नहीं दे सकेंगे.
2026 से दो बार होगी 10वीं बोर्ड परीक्षा
सीबीएसई ने यह बड़ा बदलाव भी किया है कि साल 2026 से 10वीं की बोर्ड परीक्षा दो बार आयोजित की जाएगी. पहली बार की परीक्षा अनिवार्य होगी. दूसरी बार की परीक्षा वैकल्पिक होगी ताकि छात्र अपने नंबर सुधार सकें या पास हो सकें. यह सुविधा छात्रों को और बेहतर परफॉर्मेंस का मौका देने के लिए लाई जा रही है.
यह भी पढ़ें: अंदर से कैसा दिखता है अंबानी का स्कूल, अरबपतियों की पहली पसंद, देखें कैंपस की फोटो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










