Delhi University: डीयू में आज से नए सत्र की शुरुआत, ओरिएंटेशन से हुआ स्वागत, रैगिंग पर प्रशासन सख्त

Updated:
विज्ञापन
Delhi University New Session Begins

Delhi University New Session Begins

Delhi University: डीयू में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत आज से हो गई है. कॉलेजों में नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. रैगिंग रोकने के लिए कंट्रोल रूम, पुलिस गश्त और सख्त प्रशासनिक व्यवस्था की गई है. छात्रों में उत्साह का माहौल है.

विज्ञापन

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत आज से हो गई है. डीयू के विभिन्न कॉलेजों में नए छात्रों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. हंसराज और महाराजा अग्रसेन कॉलेज समेत कई संस्थानों में गुरुवार को ही छात्रों का स्वागत किया गया, वहीं कुछ कॉलेजों में शुक्रवार और सोमवार को भी ये कार्यक्रम होंगे.

ओरिएंटेशन डे से मिली नई शुरुआत की ऊर्जा

हंसराज कॉलेज में गुरुवार को पारंपरिक हवन के साथ नए सत्र की विधिवत शुरुआत हुई. कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों को न केवल संस्थान की जानकारी दी, बल्कि अनुशासन, अवसरों और सीखने के महत्व पर भी जोर दिया. इसी तरह वसुंधरा एनक्लेव स्थित महाराजा अग्रसेन कॉलेज में भी छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया.

कॉलेज प्राचार्य प्रो. संजीव कुमार तिवारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि, “कॉलेज का स्नातक जीवन न केवल शिक्षा का, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का भी अहम चरण होता है.”

रैगिंग रोकने को प्रशासन सख्त, कंट्रोल रूम और पुलिस की तैनाती

डीयू प्रशासन ने नए सत्र के साथ ही रैगिंग की किसी भी संभावना को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं. 1 से 8 अगस्त तक संयुक्त कंट्रोल रूम उत्तरी और दक्षिणी परिसर में काम करेंगे. इसके साथ ही 12 से 18 अगस्त तक रैगिंग विरोधी सप्ताह मनाया जाएगा.

दिल्ली पुलिस की वैन ‘वामिका’ पूरे दिन कैंपस में गश्त करेगी और बाहर के लोगों की एंट्री पर पूरी तरह रोक होगी. रैगिंग में दोषी पाए जाने पर छात्र का निलंबन या डिग्री रद्द की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: Cyber Psychology: AI औ�� इंटरनेट के दौर में उभरता करियर, साइबर साइकोलॉजी में बनाएं भविष्य

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola