CTET 2024: सीटीईटी शिक्षक पात्रता परीक्षा हुई स्थगित, अब इस दिन होगा एग्जाम

Updated:
विज्ञापन
CTET 2024 Postponed

CTET 2024 Postponed

CTET Exam 2024 Postponed: सीटीईटी शिक्षक पात्रता परीक्षा जो कि 1 दिसंबर को आयोजित होने वाला था उसे स्थगित कर दिया गया है, अब यह परीक्षा 15 दिसंबर को आयोजित होगी.

विज्ञापन

CTET December Exam Postponed: सीटीईटी परीक्षा जो दिसंबर में आयोजित होने वाली थी, उसे स्थगित कर दिया गया है. सीबीएसई ने खुद अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया है और उसके माध्यम से यह जानकारी दी है. बता दें, कि पहले ये परीक्षा 1 दिसंबर से होने वाली थी लेकिन अब इसे पोस्टपोंड कर दिया गया है.

कब होगी CTET 2024 की परीक्षा?

सीबीएसई द्वारा जाहिर किए गए ऑफिशियल नोटिस के हिसाब से सीटीईटी की परीक्षा जो पहले 1 दिसंबर को आयोजित होने वाली थी वह अब 15 दिसंबर को होगी. बता दें, कि परीक्षा को स्थगित करने का कोई भी कारण अब तक सामने नहीं आया है, और माना जा रहा है कि प्रशासनिक कारणों से यह निर्णय लिया गया है. बोर्ड के तरफ से एक और खास बात आई है कि जिस भी शहर में उम्मीदवार ज्यादा हैं वहां यह परीक्षा 14 दिसंबर को हो सकती है.

Also Read: Bihar Sarkari Naukri: बिहार के कॉलेजों में प्रिंसिपल बनने का मौका, 171 पदों पर होगी नियुक्ति

Also Read: Sarkari Naukri In Railways: RRB NTPC के तहत 3445 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू, देखें डिटेल्स

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola