Bihar Sarkari Naukri: बिहार के कॉलेजों में प्रिंसिपल बनने का मौका, 171 पदों पर होगी नियुक्ति

Bihar Sarkari Naukri
Bihar Sarkari Naukri: बिहार के 171 सरकारी कॉलेजों में होगी प्रधानाध्यापक की नियुक्ति, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन.
Bihar Sarkari Naukri 2024: बिहार के कई कॉलेजों में जल्द ही प्रधानाचार्य के पद पर नियुक्ति होनी जा रही है. बता दें कि एक लंबे समय से बिहार में ये नियुक्ति नहीं हुई है और इस बार करीब 171 कॉलेजों में प्रिंसिपल के पद पर नियुक्ति होगी. बता दें, कि ये नियुक्ति बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा की जाएगी. बता दें, कि बिहार में कुल 268 एफिलिएटेड कॉलेज वर्तमान में मौजूद हैं.
जूनियर प्रिंसिपल को बनाया जाता था प्रभारी प्रधानाध्यापक
बता दें, कि बिहार में प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति का काम बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा ही किया जाता है. लेकिन बीते कुछ सालों से ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जहां कनीय प्रधानाध्यापक प्रभारी प्रधानाध्यापक की कुर्सी लिए बैठे हैं. यह मामला सामने आते ही राज्यपाल और कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ इस मामले पर काफी सख्ती से पेश आ रहे हैं.
Also Read: BPSC 70th CCE: बीपीएससी से 19 विभागों में होगी भर्ती, एक से अधिक दिनों में हो सकती परीक्षा
बिहार में कितने कॉलेजों को मिलेंगे प्रिंसिपल?
बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति ने यह निर्णय जारी किया है कि बहुत जल्द 171 एफिलिएटेड कॉलेजों के नए फुल टाइम प्रधानाध्यापक मिल जाएंगे, इसके लिए जल्द ही एक नोटिफिकेशन भी जारी हो सकता है.
Also Read: Bihar Sarkari Naukri: बिहार में 10वीं पास के लिए 50 हजार से ज्यादा वाली नौकरी, ऐसे करें आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










