CISCE Postpones Class 12 Psychology Exam: सीआईएससीई ने कक्षा 12वीं साइकोलॉजी की परीक्षा टाली, अब इस दिन होंगे एक्जाम

Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Mar 2024 1:09 PM

विज्ञापन

CISCE Postpones Class 12 Psychology Exam

CISCE Postpones Class 12 Psychology Exam: 12वीं कक्षा की मनोविज्ञान परीक्षा से एक दिन पहले, सीआईएससीई ने मंगलवार को एक केंद्र पर प्रश्नपत्र के पैकेट खो जाने का हवाला देते हुए इसे स्थगित करने की घोषणा की. परीक्षा अब 4 अप्रैल को दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी.

विज्ञापन

CISCE Postpones Class 12 Psychology Exam: सीआईएससीई बोर्ड ने अपने एक परीक्षा केंद्र में प्रश्न पत्र खो जाने के बाद बुधवार को होने वाली 12वीं कक्षा की मनोविज्ञान परीक्षा को 4 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया है. आपको बता दें बोर्ड सचिव ने कहा कि एक परीक्षा केंद्र ने इस संबंध में कहा कि उनके यहां पेपर का पैकेट खो गया है.

नोटिस में कही गई ये बात

बोर्ड द्वारा जारी एक नोटिस में बोर्ड ने कहा गया है कि “एक एग्जाम सेंटर द्वारा 12वीं कक्षा के साइकोलॉजी विषय के प्रश्नपत्र के खो जाने की सूचना मिली है. इस घटना के बाद परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया गया है. बोर्ड ने कहा कि “उपरोक्त तथ्य को ध्यान में रखते हुए, बुधवार, 27 मार्च, 2024 को होने वाली आईएससी वर्ष 2024 मनोविज्ञान परीक्षा स्थगित कर दी गई है. यह परीक्षा गुरुवार 4 अप्रैल 2024, दोपहर 2 बजे के लिए पुनर्निर्धारित की गई है. बोर्ड ने अपने सभी संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्यों से बुधवार को होने वाली परीक्षा के प्रश्नपत्र जल्द से जल्द अपने केंद्रों के संयोजकों को सौंपने को कहा है.”

छात्रों और अभिभावकों से अनुरोध किया जाता है कि वे परीक्षा टाइम टेबल में किसी भी अन्य बदलाव के बारे में सूचना दी जाएगी, इसके लिए आने वाले अपडेट्स पर नजर बनाएं रखें.

इस सप्ताह जारी हो सकता है दसवीं बोर्ड का रिजल्ट

तैयारी कर रहे छात्रों की रणनीति में पड़ता है असर

साइकोलॉजी विषय की परीक्षा टलने के बाद बोर्ड के सामने इस परीक्षा को सुरक्षित और सही ढंग से लेने के लिए चुनौती समान है. वैसे छात्र जो इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, उनके लिए ये एक झटके के समान है. ऐसे में उनके परीक्षा की रणनीति पर प्रभाव पड़ता है.

केमेस्ट्री की परीक्षा का हुआ था फिर से आयोजन

पिछले महीने, ISC कक्षा 12 केमेस्ट्री परीक्षा 2024 को अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण पुनर्निर्धारित किया गया था. परीक्षा मूल रूप से 26 फरवरी को निर्धारित की गई थी, लेकिन अज्ञात कारणों से इसे 21 मार्च को आयोजित किया गया था.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola