Bihar Board BSEB 10th Result 2024: इस सप्ताह जारी हो सकता है दसवीं बोर्ड का रिजल्ट
Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 May 2024 11:52 AM
Bihar Board BSEB 10th Result 2024
Bihar Board BSEB 10th Result 2024: बिहार 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद अब दसवीं बोर्ड का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है. ऐसे में छात्रों से अनुरोध है कि वो ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें.
Bihar Board BSEB 10th result 2024: बिहार बोर्ड बारहवीं का रिजल्ट बीते शनिवार को जारी किया गया है. बोर्ड द्वारा इस सप्ताह किसी भी समय कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. आपको बता दें टॉपर्स वेरिफिकेशन की प्रोसेस शुरू हो चुकी है, जो 28 या 29 मार्च तक खत्म हो सकती है. इसके बाद किसी भी दिन रिजल्ट जारी हो सकता है. बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 10 परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की तिथि व समय की आधिकारिक जानकारी के लिए प्रेस विज्ञप्ति जल्द ही जारी की जाने की संभावना है.
Bihar Board BSEB 10th Result 2024: ऐसे चेक करें रिजल्ट
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
Bihar Board 10th Result 2024 वाले लिंक को क्लिक करें
जरूरी डिटेल्स दर्ज करें
आपका Bihar Board 10th Result 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
Bihar Board 10th Result 2024 चेक करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें.
Bihar Board 12th Result: कुछ दिनों में मिलेगी इंटर का ओरिजिनल मार्क्सशीट, उसमें त्रुटि हो तो यह करें
Bihar Board 10th Result 2024: बिहार के बारहवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, जानें कब आएगा 10वीं का परिणाम
Bihar Board BSEB 10th Result 2024: इन वेबसाइट्स पर बनाएं रखें नजर
बिहार बोर्ड दसवीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपलोड किया जाएगा. इसके अलावा इन वेबसाइट्स पर भी आप नजर बनाएं रखें
biharboardonline.com
seniorsecondary.biharboardonline.com
results.biharboardonline.com
सोशल मीडिया पर जारी हो सकते हैं डेट और टाइम
सोशल मीडिया पर दसवीं के परिणाम घोषित होने कि घोषणा कि जाएगी. इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी जाएगा. जानकारी से अपडेट रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्वीटर) पर नजर बनाएं रखें.
70 साल पहले हुई थी बिहार बोर्ड की स्थापना
आपको बता दें बिहार बोर्ड कि स्थापना 1952 में हुई थी. बिहार बोर्ड की स्थापना का उद्देश्य बिहार में शिक्षा का एक मानक स्थापित करने के लिए हुई थी. साल 2020 में बिहार बोर्ड का दिल्ली में रिजनल ऑफिस खोला गया. इस ऑफिस के स्थापना करने पिछे का मकसद यही था कि बिहार से दिल्ली पढ़ाई करने आने वाले स्टूडेंट्स की मदद हो सके.
कॉमर्स स्ट्रीम की में प्रिया कुमारी बनीं टॉपर
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इंटर वार्षिक परीक्षा 2024 का रिजल्ट शनिवार को जारी हो चुका है. इस बार कुल परीक्षार्थियों में से 87.21 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है. साथ ही बता दें कि इस बार भी बिहार के रिजल्ट में लड़कियों का ही बोलबाला रहा है. आपको बता दें कॉमर्स स्ट्रीम की प्रिया ने 95.60 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉमर्स स्ट्रीम के साथ साथ ओवर ऑल टॉपर का दर्जा हासिल किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










