ePaper

CBSE Single Girl Child Scholarship के लिए बढ़ाई गई आवेदन की तिथि, हर महीने मिलेंगे 1000 रुपए

Updated at : 28 Dec 2024 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
CBSE Single Girl Child Scholarship

CBSE Single Girl Child Scholarship

CBSE Single Girl Child Scholarship: सीबीएसई ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है, यहां देखें आवेदन की नई अंतिम तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां.

विज्ञापन

CBSE Single Girl Child Scholarship: सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है. बता दें, ये स्कीम उन छात्राओं के लिए है जो 10वीं में अच्छा प्रदर्शन करेंगी. इस स्कीम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 10 जनवरी कर दिया गया है, ऐसे में अगर आपने अब तक आवेदन नहीं किया है तो आप नीचे दिए आसान स्टेप्स से cbse.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं.

CBSE Single Girl Child Scholarship के लिए क्या है योग्यता?

  • इस स्कॉलरशिप के लिए ऐसी छात्राएं आवेदन कर सकती हैं जिन्होंने 10वीं में 60% या उससे ज्यादा अंक हासिल किए हो.
  • छात्राओं का अपने माता पिता की इकलौती बेटी होना अनिवार्य है. अगर उस घर में उनके अलावा उनकी एक और बहन हैं तो वे इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य नहीं हैं.
  • इस स्कॉलरशिप के लिए एनआरआई छात्राएं भी आवेदन कर सकती हैं.

CBSE Single Girl Child Scholarship के लिए कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले cbse.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर आपको “Single Girl Child Scholarship 2024 Registration” का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
  • आपके स्क्रीन पर एक फॉर्म आएगा उसे अच्छी तरह से पढ़ लें और भरें. साथ ही जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करें.
  • आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा, उसे डाउनलोड कर के अपने पास रख लें.

Also Read: Sarkari Naukri: CRPF में बिना किसी परीक्षा के नौकरी पाने का मौका, 75000 मिलेगा वेतन

Also Read: Success Story: अपनी दादी के सपने को किया साकार, बिहार के बेटे ने बिना कोचिंग के पाई यूपीएससी में कामयाबी

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola