ePaper

CBSE Results 2025 Offline Check: सीबीएसई रिजल्ट के समय वेबसाइट क्रैश या डाउन तो न हों परेशान, चेक करने का आसान तरीका यहां

Updated at : 13 May 2025 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
CBSE Results 2025 Offline Check

CBSE Results 2025 Offline Check

CBSE Results 2025 Offline Check: अगर CBSE की वेबसाइट रिजल्ट के समय स्लो या डाउन हो जाए तो घबराएं नहीं. छात्र डिजिलॉकर ऐप, SMS सेवा या उमंग ऐप के जरिए भी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं. ये विकल्प तेज, सुरक्षित और बिना वेबसाइट की जरूरत के रिजल्ट पाने का बेहतरीन तरीका हैं.

विज्ञापन

CBSE Results 2025 Offline Check in Hindi: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) की ओर से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गाय है. कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं. कई बार वेबसाइट पर एक साथ यूजर्स की अधिक संख्या होने पर वेबसाइट डाउन या क्रैश की स्थित बन जाती है तो ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप अपना रिजल्ट ऑफलाइन भी देख सकते हैं. इस लेख में आप सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ऑफलाइन चेक (CBSE Results 2025 Offline Check) करने के तरीके देख सकते हैं.

CBSE 10th 12th Result 2025 कैसे चेक करें? (CBSE Results 2025 Offline Check)

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं.
  • पेज ओपन होने के बाद सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के स्कोरकार्ड 2025 लिए लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • अब अपनी मार्कशीट की पीडीएफ कॉपी डाउनलोड करें.
  • रिजल्ट चेक करने के बाद भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें.

यह भी पढ़ें- CBSE Important Notice: सीबीएसई का ये नोटिस देख लें छात्र, रिजल्ट से पहले बोर्ड ने कर दिया बड़ा बदलाव

सीबीएसई का रिजल्ट डिजिलाॅकर पर कैसे देखें? (CBSE Results 2025 on Digilocker)

डिजिलॉकर से CBSE रिजल्ट (CBSE Results 2025 on Digilocker) ऐसे चेक करें:

  • सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं
  • अगर आपका पहले से अकाउंट है तो लॉग इन करें
  • अगर आप नए यूजर हैं तो साइन अप (Sign Up) करें
  • लॉग इन करने के बाद “Education” या “Results” सेक्शन में जाएं
  • वहां आपको CBSE Result का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें
  • अब अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और अन्य जरूरी डिटेल भरें
  • सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.

SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट (CBSE Result by SMS in Hindi)

सीबीएसई का रिजजल्ट SMS के जरिए भी चेक किया जा सकता है. इसके लिए छात्र को अपने मोबाइल के मैसेज ऐप में जाकर एक मैसेज टाइप करना होगा.

  • 10वीं के छात्रों को लिखना होगा: CBSE10 <Roll Number> <Roll Code> <Centre Number>
  • 12वीं के छात्रों को लिखना होगा: CBSE12 <Roll Number> <Roll Code> <Centre Number>
  • इसके बाद यह मैसेज 7738299899 नंबर पर भेज दें.  कुछ ही देर में संबंधित छात्र का रिजल्ट मोबाइल पर SMS के जरिए मिल जाएगा.
विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola