ePaper

CBSE Important Notice: रिजल्ट से पहले सीबीएसई ने कर दिया बड़ा बदलाव, बोर्ड का ये नोटिस देख लें छात्र

Updated at : 18 May 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
CBSE Important Notice

CBSE Important Notice

CBSE Important Notice: CBSE बोर्ड ने रिजल्ट से पहले एक बड़ा बदलाव किया है, जिससे छात्रों को काफी फायदा मिलेगा. अब छात्र रिजल्ट के बाद रीचेकिंग से पहले अपनी उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी देख सकेंगे. इससे उन्हें नंबरों की जांच करने और गलती पकड़ने में आसानी होगी. यह नया नियम 2025 से लागू होगा. सभी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेगी.

विज्ञापन

CBSE Important Notice in Hindi: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए रिजल्ट से जुड़ी बड़ी जानकारी जारी की है. बोर्ड ने “पोस्ट रिजल्ट एक्टिविटी” यानी रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया में बदलाव किया है. अब नए नियम के मुताबिक, अगर कोई छात्र अपने नंबरों को दोबारा जांचना चाहता है तो पहले उसे अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका (Answer Sheet) की फोटो कॉपी मिलेगी. यहां आप सीबीएसई बोर्ड का इंपोर्टेंट नोटिस (CBSE Important Notice in Hindi) चेक कर सकते हैं.

पहले ऐसे था प्रोसेस (CBSE Important Notice in Hindi)

बोर्ड के नोटिस के मुताबिक, कैंडिडेट्स मार्क्स वेरिफिकेशन (अंक जांच) या री-इवैल्युएशन (पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन कर सकेंगे. पहले यह प्रक्रिया अलग होती थी. पहले नंबर चेक किए जाते थे और फिर कॉपी मिलती थी और अंत में री-इवैल्युएशन होता था. बोर्ड ने इस नई व्यवस्था की जानकारी सभी स्कूलों को नोटिस जारी करके दी है और यह नियम साल 2025 से लागू होगा. इससे छात्रों को ज्यादा पारदर्शिता और सही तरीके से अपनी कॉपी चेक करवाने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2025 OUT Soon: क्या आज आ रहा है रिजल्ट? सीबीएसई बोर्ड 10वीं के छात्र cbseresults.nic.in पर करें चेक

रीचेकिंग से पहले देख सकेंगे अपनी कॉपी  (CBSE Important Notice)

CBSE बोर्ड के नए सिस्टम से छात्रों को अब पहले से ज्यादा सुविधा मिलेगी. अब छात्र रिजल्ट के बाद रीचेकिंग या रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने से पहले अपनी उत्तर पुस्तिका (Answer Sheet) की फोटो कॉपी देख सकेंगे. इससे उन्हें यह समझने में आसानी होगी कि कहां गलती हुई है, कितने नंबर मिले हैं और अगर कोई गड़बड़ी दिखे तो वे आगे की प्रक्रिया का सही निर्णय ले सकेंगे.

इससे छात्रों को पारदर्शिता (transparency) भी मिलेगी और वे बिना संदेह के अपनी कॉपी रीचेक या रिवैल्यू करवा सकेंगे. री-वैल्यूएशन के दौरान उत्तरों की दोबारा जांच होती है और अगर कोई गलती मिलती है तो नंबर बढ़ भी सकते हैं. हालांकि, नंबर घट भी सकते हैं या वैसे के वैसे रह सकते हैं. इससे जुड़ी पूरी जानकारी CBSE बोर्ड रिजल्ट के बाद ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी जाएगी.

CBSE Result 2025: कैसे चेक करें?

CBSE Results 2025 OUT Soon होने के बाद कैसे चेक करें के बारे में बताया गया है-

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं
  • पेज ओपन होने के बाद सीबीएसई कक्षा 10 और 12वीं का स्कोरकार्ड 2025 लिए लिंक पर क्लिक करें
  • अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
  • अब अपनी मार्कशीट की पीडीएफ कॉपी डाउनलोड करें
  • रिजल्ट चेक करने के बाद भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें.

सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कहां देखें? (CBSE Result Date 2025)

  • जब सीबीएसई कक्षा 10 का रिजल्ट (CBSE 10th Result 2025) घोषित हो जाएगा, तो आप अपना रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं:
  • results.cbse.nic.in
  • cbse.gov.in
  • इसके अलावा आप DigiLocker या UMANG ऐप की मदद से अपनी डिजिटल मार्कशीट और प्रमाण पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- MPBSE MP Board Class 10th 12th Result 2025: इस दिन जारी हो सकता है मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, सबसे पहले यहां देखें

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola