CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई 12वीं फिजिक्स के पेपर ने ऐसे उलझाया छात्रों को, देखें एग्जाम एनालिसिस
Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Mar 2024 6:12 PM
CBSE 12th Board 2024 Physics question paper analysis
CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 कक्षा 10 और 12 दोनों के लिए 15 फरवरी को शुरू हुई और कक्षा 12 भौतिकी का पेपर 4 मार्च को आयोजित किया गय. छात्रों ने कहा कि भौतिकी का पेपर काफी कठिन और लंबा था, साथ ही ये भी बताया गया कि एमसीक्यू और केस स्टडी प्रश्न कठिन थे.
CBSE Board Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई की क्लास 12 का फिज़िक्स का एग्जाम आज यानि 4 मार्च को संपन्न हुआ. साइंस स्ट्रीम वाले स्टूडेंट्स का आज का बोर्ड एग्जाम सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक चला. आपको बता दें छात्रों ने फिजिक्स के पेपर को ट्रिकी बताया है. यहां देखें पेपर की अनालिसिस
Delhi Budget 2024: दिल्ली सरकार का शिक्षा पर फोकस, इस बार मिले 16 हजार 396 करोड़
जानें कैसा था फिजिक्स का पेपर
एग्जाम देकर बाहर निकलने वाले अधिकतर छात्रों ने बताया कि पेपर कठिन था. साथ ही पेपर लंबा भी था. पेपर में एमसीक्यू और केस स्टडी के प्रश्न सबसे कठिन थे.
अब तक का सबसे कठिन पेपर लगा
कई छात्रों को फिजिक्स का पेपर अब तक का सबसे कठिन पेपर था. एमसीक्यू बहुत ही कठिन था. ऐसे में कई सवालों का जवाब देने में उम्मीद से ज्यादा समय लगा. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार फिजिक्स में बहुत ही कम छात्रों को अच्छे अंक मिलेंगे.
5 सेक्शन के अंतर्गत पूछे गए कुल 33 सवाल
फिजिक्स का पेपर कुल 5 सेक्शन में बंटा होता है जिसके लिए कुल 70 अंक निर्धारित होते हैं. सेक्शन A में कुल 16 सवाल पूछे गए. प्रत्येक सही उत्तर के लिए छात्रों को एक अंक प्रदान किया जाएगा. दूसरे सेक्शन में कुल शॉर्ट आंसर के लिए 5 प्रश्न पूछे गए. प्रत्येक उत्तर के लिए 2 अंक निर्धारित हैं. तीसरा सेक्शन 21 अंकों के लिए पूछा गया है जिसमें उम्मीदवारों से 7 सवाल पूछे गए. प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं.
15 फरवरी से 2 अप्रैल तक चलेगी परीक्षा
आपको बता दें कि सीबीएसई की ओर से 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक किया जाएगा. इस बार दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर 39 लाख से अधिक स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










