IIT वाले ही क्यों मारते हैं UPSC में बाजी? IFS आरूषि मिश्रा ने बताई सच्चाई
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 06 Jan 2026 1:37 PM
IFS आरूषि मिश्रा (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Why IIT Students Crack UPSC easily: क्या आपने कभी सोचा है कि बड़ी संख्या में IITians क्यों UPSC परीक्षा आसानी से क्रैक कर लेते हैं. अगर आपको भी इस सवाल का जवाब जानना है तो ये खबर पढ़ें. IFS आरूषि मिश्रा ने इस पर रियालिटी चेक दिया है.
Why IIT Students Crack UPSC Easily: हाल के वर्षों का UPSC का रिजल्ट देखें अगर तो बड़ी संख्या में IITian इस परीक्षा में शामिल होते हैं और सफलता भी हासिल करते हैं. अब आप भी सोच रहे होंगे कि क्या यूपीएससी परीक्षा में IItians की सक्सेस रेट ज्यादा होती है. इसका जवाब खुद एक अफसर ने दिया है. आरुषि मिश्रा ने इस सवाल पर रियालिटी चेक दिया है. आइए, जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
Why IIT Students Crack UPSC Easily: यूपीएससी अफसर कहा-IIT का कोई रोल नहीं
आरुषि मिश्रा जो आईआईटी से पासआउट हैं और जिन्होंने वर्ष 2019 में UPSC क्रैक किया है उनका मानना है कि IIT का इसमें कोई रोल नहीं है. दरअसल, उनसे सवाल किया गया कि आप खुद IIT से पास आउट हैं. ज्यादातर देखा जाता है कि IIT पास आउट स्टूडेंट्स यूपीएससी निकालते हैं. इसके पीछे क्या कारण है तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ये IIT की बात नहीं है.
अगर आपने किसी भी ऐसे कॉलेज से पढ़ाई की है, जहां पहुंचने के लिए स्टूडेंट्स को थोड़ी मेहनत लगी हो. ग्रेजुएशन में एडमिशन पाने के लिए उन्हें मेहनत करनी पड़ी हो. इससे दो चीजें होती हैं, पहली कि स्टूडेंट्स को स्ट्रगल करने की आदत होती. उन्हें लंबे आवर्स तक पढ़ने की आदत लगती है. स्टूडे्टस को लंबे समय तक बैठने की आदत लगती है. यही तैयारी करने की आदत उन्हें UPSC के समय में भी मदद करती है.
IFS Arushi Mishra Tells The Truth: लॉबी से प्रेरणा लेकर बेहतर करने की कोशिश करते हैं
दूसरा ये कारण है कि किसी भी अच्छे कॉलेज में पहुंचने पर स्टूडेंट्स के पास लॉबी होती है. अगर आप किसी अच्छे कॉलेज से पढ़ते हैं तो अपनी लॉबी के लोगों को भी देखकर प्रेरणा मिलती है. आपको लगता है कि आपके ग्रुप के लोग अच्छा कर रहे हैं तो अगर आपने मेहनत नहीं की तो आप पीछे छूट जाएंगे. ऐसे में IIT या इस तरह के किसी कॉलेज से पढ़ाई करने पर आपको एक माहौल मिलता है और आप अच्छा करते है.
IIT Roorkee से की है पढ़ाई
आरूषि मिश्रा का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ है. उन्होंने दो बार UPSC की परीक्षा पास की है. पहले उनका चयन IRS सेवा के लिए हुआ था. वहीं दोबारा उनका चयन वर्ष 2019 में इंडियन फॉरेस्ट सर्विस यानी IFS के लिए हुआ. सिविल सेवा में आने से पहले उन्होंने IIT से पढ़ाई की है. वे IIT Roorkee से वर्ष 2014 बैच की आईआईटी पास आउट हैं.
यह भी पढ़ें- बर्तन बेचने वाले पिता का गर्व बनीं IAS नमामि, बिना कोचिंग UPSC में गाड़ा झंडा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










