क्या है NEET PG में AIQ, 50 फीसदी सीटों पर एडमिशन
Published by : Ravi Mallick Updated At : 28 Aug 2025 6:15 PM
NEET PG 2025 AIQ (सांकेतिक तस्वीर)
NEET PG 2025: देशभर में एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा कोर्सेस में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली सबसे बड़ी परीक्षा है. इसमें एडमिशन दो तरह से होते हैं. पहला राज्य स्तर पर और दूसरा राष्ट्रीय स्तर पर. राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाले 50% सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया को AIQ यानी All India Quota कहा जाता है, जिसमें किसी भी राज्य के छात्र अप्लाई कर सकते हैं.
NEET PG 2025 AIQ: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट यानी NEET PG देशभर में मेडिकल छात्रों के लिए सबसे बड़ा प्रवेश परीक्षा है. इस परीक्षा के जरिए छात्रों को एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा जैसे कोर्सेस में दाखिला मिलता है. इसमें एडमिशन प्रक्रिया दो तरह से होती है. एक राज्य स्तर पर और दूसरी राष्ट्रीय स्तर पर. राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रक्रिया को AIQ (All India Quota) कहा जाता है.
क्या होता है AIQ कोटा?
AIQ का मतलब है ऑल इंडिया कोटा. इसमें देशभर के मेडिकल कॉलेजों की 50 फीसदी सीटें आरक्षित रहती हैं. यानी कोई भी स्टूडेंट, जिसने NEET PG क्वालिफाई किया है और कट-ऑफ के भीतर है, वह देश के किसी भी राज्य की इन सीटों पर एडमिशन पा सकता है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि उम्मीदवार अपने राज्य से बाहर भी किसी दूसरे राज्य के मेडिकल कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं.
NEET PG AIQ Rules यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
NEET PG एडमिशन में दो तरह का कोटा
- स्टेट कोटा (State Quota): इसमें 50 फीसदी सीटें सिर्फ उस राज्य के छात्रों के लिए आरक्षित होती हैं. राज्य सरकार अपने नियमों और रिजर्वेशन पॉलिसी के आधार पर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करती है.
- ऑल इंडिया कोटा (AIQ): इसमें बची हुई 50 फीसदी सीटों पर देशभर के किसी भी राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. यह प्रक्रिया मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा संचालित होती है.
AIQ में रिजर्वेशन फॉर्मूला
ऑल इंडिया कोटा में भी आरक्षण की नीति लागू होती है. जैसे SC, ST, OBC, EWS और PwD कैटेगरी के छात्रों को उनके निर्धारित प्रतिशत के अनुसार सीटें दी जाती हैं. इस तरह से सभी वर्गों के छात्रों को समान अवसर मिलता है. AIQ के माध्यम से देश के मेडिकल छात्रों को अधिक विकल्प और बेहतर संस्थानों में पढ़ाई करने का मौका मिलता है.
यह भी पढ़ें: नीट पीजी ऑल इंडिया कोटा मेरिट लिस्ट जारी, यहां करें चेक
यह भी पढ़ें: रामभद्राचार्य की शिक्षा कहां से हुई? रखते हैं ये डिग्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










