MLA से भिड़ने वाली लेडी सिंघम, बनीं शिक्षा मंत्री की दुल्हन, नाम से ही कांपते हैं अपराधी
Published by : Ravi Mallick Updated At : 24 Aug 2025 12:44 PM
Success Story of IPS Jyoti Yadav की फोटो (Source: IG)
Success Story of IPS Jyoti Yadav: देश के सख्त लेडी आईपीएस अधिकारियों में एक नाम IPS ज्योति यादव का भी शामिल है. ज्योति यादव अपने काम के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं. उनके आईपीएस बनने की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली है.
Success Story of IPS Jyoti Yadav: सफलता का रास्ता कभी आसान नहीं होता लेकिन अगर मेहनत और लगन से अपने सपनों को पूरा करने की ठान ली जाए तो मंजिल जरूर मिलती है. आईपीएस ज्योति यादव की कहानी (IPS Jyoti Yadav Success Story) इसी बात का उदाहरण है. उन्होंने अपनी पढ़ाई और प्रोफेशनल करियर दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और फिर यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा पास कर देश की सेवा करने का रास्ता चुना.
Success Story of IPS Jyoti Yadav: कौन हैं आईपीएस ज्योति यादव?
IPS Officer ज्योति यादव मूल रूप से गुरुग्राम की रहने वाली हैं. उनकी शुरुआती शिक्षा शेरवुड पब्लिक स्कूल से हुई थी. बचपन से ही वे पढ़ाई में होशियार थीं और हमेशा अपने क्लास में अच्छे नंबर लाती थीं. 12वीं पूरी करने के बाद ज्योति ने डेंटल साइंस की ओर रुख किया. उन्होंने बीडीएस की पढ़ाई पूरी की और एक सफल डेंटिस्ट के रूप में अपना करियर शुरू किया.
सिविल सर्विस की तैयारी
ज्योति हमेशा से सिविल सर्विस का सपना देखती थीं. डेंटिस्ट की नौकरी करते हुए उन्होंने तय किया कि अब वह देश की सेवा एक नए रूप में करना चाहती हैं. इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की. यह सफर उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन लगातार मेहनत और आत्मविश्वास ने उन्हें आगे बढ़ाया.
पंजाब कैडर में IPS
साल 2019 में ज्योति यादव ने यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम में 437वीं रैंक हासिल की. यह सफलता उनके जीवन का टर्निंग प्वॉइंट साबित हुई. उनका चयन इंडियन पुलिस सर्विस में हुआ और पंजाब कैडर उन्हें अलॉट किया गया. इस तरह एक डेंटिस्ट से आईपीएस ऑफिसर बनने का उनका सफर लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया.
सेवा के दौरान भी ज्योति यादव का कामकाज चर्चा में रहा. लुधियाना में उन्होंने बतौर ADCP कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. एक तलाशी अभियान के दौरान IPS ज्याति का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में आया. आम आदमी पार्टी की लुधियाना दक्षिण विधायक राजिंदरपाल कौर छीना से IPS ज्योति की बहस हो गई थी.
शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस से शादी
ज्योति यादव की पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रही. हाल ही में उनकी शादी पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस से हुई. दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में मेहनत और ईमानदारी से काम करने के लिए जाने जाते हैं. IPS ज्योति यादव की कहानी (Success Story) इस बात की गवाही है कि अगर आप मेहनत और हिम्मत से काम करें तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रह जाता.
यह भी पढ़ें: बैकबेंचर बिहारी का गजब रिकॉर्ड, दो बार UPSC पास, अनुराग को मिली IAS टॉपर दुल्हनिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










