जामिया से पढ़े हैं National Awards 2025 जीतने वाले ये एक्टर, डिग्रियां गिनते-गिनते थक जाएंगे

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 02 Aug 2025 12:28 PM

विज्ञापन

National Awards 2025 Shah Rukh Khan Education

National Awards 2025 Shah Rukh Khan Education: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान, जिन्हें फिल्म 'जवान' के लिए नेशनल अवार्ड 2025 मिला है, न केवल एक बेहतरीन अभिनेता हैं बल्कि वे पढ़ाई में भी अव्वल रहे हैं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है और थिएटर में भी प्रशिक्षित हैं. साथ ही विदेश से कई डिग्रियां हासिल की हैं. आइए, जानते हैं उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में-

विज्ञापन

National Awards 2025 Shah Rukh Khan Education: बॉलीवुड के एक एक्टर हैं, जिन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए सिनेमाघरों में बड़ी भीड़ उमड़ती है. लाखों-करोड़ों दिलों पर ये एक्टर राज करते हैं. भारत में तो इनके दीवाने हैं ही. कहा जाता है कि विदेशों में भी इनके गाने पर लोग झूमते हैं. ऐसे तो इन्हें अपनी एक्टिंग के लिए कई अवार्ड्स मिले हैं. लेकिन वर्ष 2025 इनकी झोली में नेशनल अवार्ड लेकर आया है. अब इन्हें फिल्म फ्राटर्निटी के सबसे बड़े सम्मानों में से एक नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. ये तो रही फिल्मी करियर की बात. इस बॉलीवुड एक्टर की पढ़ाई भी चर्चा का विषय है. ऐसे तो एक समय था जब दिल्ली की टॉप यूनिवर्सिटी में से एक जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) में दाखिला तो लिया था. लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए. पढ़ाई बीच में छूटने की यही कसक थी कि बाद में कई डिग्रियां हासिल की और तो और किताब भी लिख डाली. 

National Awards 2025: नेशनल अवार्ड पाने वाले एक्टर की बीच में छूटी पढ़ाई

हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े नामों में एक, बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की, जिन्हें फिल्म ‘जवान’ के लिए नेशनल अवार्ड (National Awards 2025) मिला है. बेशक ये उनके लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें पढ़ने-लिखने का काफी शौक है. वे दिल्ली के रहने वाले हैं. ऐसे में शुरुआती पढ़ाई लिखाई यहीं से हुई. बीच में पढ़ाई छूटी तो बहुत अफसोस हुआ. यही कारण है कि बॉलीवुड में करियर सेट करने के बाद उन्होंने पढ़ाई फिर से शुरू कर दी. 

Shahrukh Khan Education: दिल्ली के इस स्कूल से की पढ़ाई

शाहरुख खान ने दिल्ली के सेंट कोलंबा स्कूल से स्कूली पढ़ाई की है. उन्होंने 12वीं क्लास में 80.5% नंबर हासिल किए थे. इसके बाद उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में एडमिशन लिया, जहां से उन्होंने ग्रेजुएशन इन इकोनॉमिक्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई का ये सिलसिला लंबा चलता लेकिन बीच में कई रुकावटें आईं और पढ़ाई रुक गई. 

JMI Shahrukh Khan: जामिया में लिया दाखिला

शाहरुख खान ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद दिल्ली की टॉप यूनिवर्सिटी में से एक JMI में एडमिशन लिया. यहां उन्होंने जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के उद्देश्य से दाखिला लिया था. लेकिन पढ़ाई बीच में छूट गई. लेकिन उनके अंदर पढ़ने का जुनून था. यही कारण है कि विदेश जाकर पीएचडी की डिग्री ली.

Shahrukh Khand PhD Degree: पीएचडी कर चुके हैं किंग खान  

शाहरुख खान (Bollywood Actor Shahrukh Khan) के नाम तीन इंटरनेशनल डॉक्टोरेट की डिग्रियां हैं. उनके पास बेडफोर्डशायर यूनिवर्सिटी से आर्ट्स एंड कल्चर में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है. वे ब्रिटिश नाइटहुड के दातुक-अकिन के मलेशियाई टाइटल से भी नवाजे जा चुके हैं. ये टाइटल पाने वाले वे पहले विदेशी एक्टर हैं. साल 2015 में शाहरुख खान को एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट हॉनिस कॉशा की डिग्री मिली है.

Bollywood Actor: किताब भी लिख चुके हैं बॉलीवुड एक्टर

शाहरुख खान ने साल 2019 में लॉ यूनिवर्सिटी से फिलंथ्रोपी में डॉक्टरेट की डिग्री ली है. यही नहीं वे एक्टर के साथ-साथ एक लेखक भी हैं. वर्ष 2007 में उन्होंने ‘ट्वेंटी इयर्स ऑफ ए डिकेड’ के नाम से एक किताब भी लिखी थी. एक्टिंग की दुनिया के साथ-साथ वे पढ़ाई-लिखाई और लिटेरचर की दुनिया में भी अपना लोहा मनवा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- 49 साल की उम्र…मां ने बेटी संग पास की NEET, MBBS में एडमिशन- दोनों बनेंगी डॉक्टर

यह भी पढ़ें- IIT-IIM की डिग्री नहीं फिर भी तय किया Amazon तक का सफर, हर महीने होती है लाखों में कमाई

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola