JEE में टॉप किया तो एडमिशन यहां! जानिए क्यों ये कॉलेज है टॉपर्स का फेवरेट

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 09 Jan 2026 1:22 PM

विज्ञापन

तीन स्टूडेंट्स कॉलेज के बाहर (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

Most Demanding IIT: बीटेक कोर्स में एडमिशन लेने वाले हर स्टूडेंट्स का सपना होता है कि वे IIT पहुंचे. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि JEE Toppers की पहली पसंद कौन सा IIT कॉलेज है. अगर नहीं जानते हैं तो ये खबर पूरी पढ़ लें.

विज्ञापन

Most Demanding IIT: इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स की पहली पसंद होती है IIT. यहां की पढ़ाई, कैंपस की सुविधाएं और प्लेसमेंट जैसी कई चीजें हैं, जिसके कारण स्टूडेंट्स यहां एडमिशन लेना चाहते हैं. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि JEE Toppers की पहली पसंद कौन सा IIT कॉलेज है. आइए, जानते हैं इस सवाल का जवाब.

IIT Bombay Top Choice of JEE Toppers: जेईई टॉपर्स की पहली पसंद है ये आईआईटी बॉम्बे

आईआईटी बॉम्बे, बीटेक करने वाले स्टूडेंट्स की पहली पसंद है. बीते कुछ सालों के रिकॉर्ड देखें अगर तो ये संस्थान जेईई टॉपर्स की पहली पसंद बन गया है. वर्ष 2025 के JEE Advanced परीक्षा में Rank 1 हासिल करने वाले रजित गुप्ता (Rajit Gupta) का भी ड्रीम कॉलेज IIT Bombay है.

IIT Bombay NIRF Ranking: यहां देखें एनआईआरएफ रैंकिंग

IIT बॉम्बे की पढ़ाई और शिक्षा व्यवस्था बहुत आधुनिक और मजबूत मानी जाती है. यहां देश- विदेश से आए अनुभवी और टैलेंटेड प्रोफेसर पढ़ाते हैं, जो छात्रों को गहरी और व्यवहारिक जानकारी देते हैं. इसके अलावा, संस्थान की लैब और रिसर्च से जुड़ी सुविधाएं बहुत उन्नत हैं, जिससे छात्र नई तकनीकें सीखते हैं और अपने ज्ञान को लगातार आगे बढ़ाते रहते हैं. वर्ष 2025 की NIRF Ranking के अनुसार, इंजीनियरिंग कैटेगरी में IIT Bombay को तीसरा स्थान प्राप्त है. वहीं ओवरऑल कैटेगरी में भी इसे तीसरा स्थान प्राप्त है.

IIT Bombay Placement: कैंपस प्लेसमेंट

IIT बॉम्बे का कैंपस प्लेसमेंट देश के सबसे मजबूत प्लेसमेंट सिस्टम में गिना जाता है. हर साल भारत की टॉप कंपनियां यहां से छात्रों को शानदार सैलरी पैकेज पर हायर करती हैं. इसके अलावा संस्थान की लाइब्रेरी और इंफॉर्मेशन सेंटर में पढ़ाई से जुड़ा भरपूर स्टडी मटेरियल उपलब्ध है. पूरे कैंपस में हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा होने से छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई और रिसर्च में किसी तरह की परेशानी नहीं होती.

Most Demanding IIT: क्यों टॉपर्स की पहली पसंद है IIT बॉम्बे?

IIT बॉम्बे में गुणवत्ता वाली शिक्षा मिलती है. यहां स्टूडेंट्स को थ्योरी और प्रैक्टिकल की नॉलेज दी जाती है. यहां का रिसर्च वर्क भी काफी अच्छा है. रिसर्च में इस संस्थान को वर्ष 2025 की NIRF Ranking के अनुसार, चौथा स्थान मिला है. स्टूडेंट्स को हाईटेक लैब सुविधाओं के साथ-साथ इनोवेशन पर भी काम करने का मौका मिलता है. इसके अलावा लाइब्रेरी और अन्य तरह के कैंपस सुविधाएं भी मिलती हैं.

यह भी पढ़ें- IIT को छोड़ा पीछे! इस कॉलेज में 1.20 करोड़ का हाईएस्ट पैकेज, Amazon में मिली जॉब

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola