मुझे प्यार है अपने काम से… कुत्तों का खाना चखना और करोड़ों में कमाई, Lucy के पास ये डिग्री

Published by : Ravi Mallick Updated At : 22 Aug 2025 2:25 PM

विज्ञापन

Lucy Postins Success Story: प्रोफेशनल पेट फूड स्पेशलिस्ट लूसी पोस्टिंस

Lucy Postins Success Story: दुनिया में कई ऐसे काम हैं जिनके बारे में सोचकर भी लोग कान पकड़ लेते हैं कि मुझसे ना होगा. वहीं, दूसरी ओर कई ऐसे प्रोफेशनल्स हैं जो ट्रेंड से हटकर काम करते हैं और मोटी कमाई भी करते हैं. ऐसा ही एक नाम है लूसी पोस्टिंस (Lucy Postins) का. लूसी एक प्रोफेशनल पेट फूट टेस्टर हैं.

विज्ञापन

Lucy Postins Success Story: दुनिया में ज्यादातर लोग ऐसे काम करना पसंद करते हैं जिनमें आराम और प्रतिष्ठा हो. लेकिन कुछ लोग अलग रास्ता चुनकर न केवल नाम बनाते हैं बल्कि अच्छी कमाई भी करते हैं. ऐसा ही एक नाम है लूसी पोस्टिंस (Lucy Postins) का. लूसी पेशे से पेट फूड टेस्टर हैं यानी वे खुद पालतू जानवरों के खाने को चखकर देखती हैं कि उसका स्वाद और गुणवत्ता सही है या नहीं.

Lucy Postins Profession: कुत्तों का खाना चखना

कुत्तों का खाना चखने का काम सुनकर ज्यादातर लोग अजीब महसूस करते हैं. लेकिन लूसी इस काम को बहुत गंभीरता और लगन से करती हैं. वे हर एक सामग्री का स्वाद लेती हैं और फिर तैयार प्रोडक्ट को भी चखकर सुनिश्चित करती हैं कि उसका स्वाद संतुलित हो. लूसी का मानना है कि अगर भोजन का स्वाद इंसानों के लिए ठीक है, तो वह जानवरों के लिए भी सही होगा.

Lucy Postins Success Story: लूसी रखती हैं ये डिग्री

LinkedIn प्रोफाइल पर दिए अपडेट के अनुसार, लूसी पोस्टिंस के पास बीए ऑनर्स की डिग्री है. उन्होंने Warwickshire College of Agriculture से इक्वॉइन बिजनेस स्टडी न्यूट्रेशियन सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन की डिग्री ली है. यूके में पढ़ाई करने के बाद लूसी अमेरिका के सैन डिएगो में रहने लगीं.

एक इंटरव्यू में लूसी बताती हैं कि उन्होंने हमेशा यह सोचा कि पालतू जानवर भी हमारे परिवार का हिस्सा होते हैं और उन्हें भी अच्छी क्वालिटी का खाना मिलना चाहिए. इसी सोच के साथ उन्होंने अपनी कंपनी शुरू की और पालतू जानवरों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट फूड बनाने पर काम किया.

पेट फूड की खासियत

लूसी जो फूड तैयार करती हैं उसमें सिर्फ हेल्दी और नेचुरल चीजें शामिल होती हैं. इसमें खुले में पाले गए चिकन, रैंच में पाले गए बीफ, शकरकंद, अंडे, केले और सिंहपर्णी के पत्ते तक शामिल हैं. इन सभी को बहुत सावधानी से मिलाया जाता है ताकि जानवरों के स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़े.

लूसी अब एक सफल सीईओ हैं और उनके पास खुद भी कई पालतू जानवर हैं. वे बताती हैं कि पहले लोग सोचते थे कि पालतू जानवरों के लिए कोई भी खाना ठीक है. लेकिन अब लोग समझ रहे हैं कि क्वालिटी फूड उनके पालतू की जिंदगी बदल सकता है. यही वजह है कि लूसी का बिजनेस लगातार बढ़ रहा है और उन्हें दुनिया भर से पहचान मिल रही है.

यह भी पढ़ें: कंप्यूटर साइंस छोड़ रहे छात्र! बीटेक के इस ब्रांच की बढ़ी डिमांड

नोट: ये आर्टिकल सिर्फ एक यूनिक प्रोफेशन और कोर्स के बारे में बताने के लिए है. लूसी पोस्टिंस के काम की सराहना हर तरफ होती है और वो समाज के लिए एक अलग पहचान बना रही हैं.

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola